PBKS vs MI: अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाज़ी, पंजाब ने मुंबई को 13 रनों से हराया

PBKS vs MI: आईपीएल में आज दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को पंजाब के खिलाफ 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Update:2023-04-23 04:56 IST
PBKS vs MI

PBKS vs MI: आईपीएल में आज दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को पंजाब के खिलाफ 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 201 रन बना पाई।

सूर्यकुमार यादव की पारी गई बेकार:

इस मैच में पंजाब के 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी की। पंजाब के खिलाफ मुंबई की तरफ से कैमरन ग्रीन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक जड़ा। ग्रीन ने 43 गेंदों में 67 रन की पारी खेली। लेकिन उनके आउट होने के बाद दूसरे छोर से सूर्यकुमार यादव ने अपनी चमक बिखेरी। सूर्या ने अपनी पारी में सिर्फ 27 गेंदों का सामना करते हुए 57 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के जड़े। हालांकि वो टीम का स्कोर जीत के करीब लेकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद मुंबई इंडियंस यह मुकाबला हार गई।

पॉवरप्ले में पंजाब की धमाकेदार शुरुआत:

बता दे मुंबई इंडियंस की टीम इस समय जबरदस्त लय में नज़र आ रही है। लेकिन इसके बावजूद उनके होमग्राउंड पर पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ों का दमखम देखने को मिला। पंजाब का एक विकेट जल्दी गिर जाने के बाद प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायड़े ने पॉवरप्ले में अच्छी बल्लेबाज़ी की। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए पॉवरप्ले में 6 ओवर में स्कोर को 58 रनों तक पहुंचा दिया। लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद पंजाब की टीम एक समय बैकफुट पर नज़र आ रही थी।

पंजाब के बल्लेबाज़ों ने दिखाया दम:

आईपीएल के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कर्रन ने इस मैच में मुंबई के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की। सैम कर्रन ने अर्जुन तेंदुलकर के ओवर में तूफानी बल्लेबाज़ी की। सैम कर्रन ने अर्धशतकीय (55) पारी खेली है। कर्रन ने 29 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के शामिल रहे। उनके साथ भाटिया ने भी कई उम्दा शॉट लगाए। हरप्रीत सिंह भाटिया 28 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में जितेश शर्मा ने अंतिम ओवर्स में शानदार बल्लेबाज़ी दिखाई। आखिरी ओवरों के दौरान बल्लेबाजी के लिए आए जितेश शर्मा ने सिर्फ 7 गेंदों में 4 छक्कों के साथ 25 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

Tags:    

Similar News