पाकिस्तान को तमाचा! इन दो भारतीय खिलाड़ियों ने जड़ा शतक

टीम इंडिया का स्कोर 221 रन पर पहुंचाने के बाद अर्जुन आउट हो गए। इसके बाद तिलक का बल्ला चला। तिलक वर्मा ने 119 गेंदों पर 110 रन जड़कर पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

Update: 2023-04-03 16:35 GMT
पाकिस्तान को तमाचा! इन दो भारतीय खिलाड़ियों ने जड़ा शतक

नई दिल्ली: श्रीलंका में अंडर 19 एशिया कप 2019 खेला जा रहा है। ऐसे में टूर्नामेंट के पांचवें मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। दरअसल, इस मैच में दो भारतीय बल्लेबाजों ने शतक जड़कर टीम का स्कोर 300 के पार लगा दिया। इस मैच में अर्जुन आजाद और तिलक वर्मा ने अपने-अपने बल्लों से कमाल किया।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने मुंबई को दी 19 हजार करोड़ की सौगात, रखी मेट्रो की नींव

बता दें, यह अर्जुन आजाद के करियर का पहला शतक है। पाकिस्तान के लिए अर्जुन ने 111 गेंदों पर 121 बनाए। इस दौरान अर्जुन ने 11 चौके और 4 छक्के भी ठोके। यही नहीं, अर्जुन अपनी पारी के दौरान 109.00 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे थे। अर्जुन ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 183 रनों की शतकीय साझेदारी खेली।

यह भी पढ़ें: चंद्रयान 2 : विक्रम लैंडर के क्रैश होने पर सामने आया ISRO का जवाब

हालांकि, टीम इंडिया का स्कोर 221 रन पर पहुंचाने के बाद अर्जुन आउट हो गए। इसके बाद तिलक का बल्ला चला। तिलक वर्मा ने 119 गेंदों पर 110 रन जड़कर पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। अपनी शतकिय पारी के दौरान तिलक ने 92.43 10 स्ट्राइक रेट से 10 चौके और 1 छक्का मारा।

Tags:    

Similar News