Puducherry News: रॉक बीच पर स्थित पुडुचेरी का प्रतिष्ठित घाट ढहा, बंगाल की खाड़ी में लहरों के कारण हुई घटना

Puducherry News: पुडुचेरी के रॉक बीच स्थित एक प्रतिष्ठित घाट शनिवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव के कारण आई ऊंची लहरों के चलते ढह गया है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-03-06 06:12 GMT

रॉक बीच पर स्थित पुडुचेरी का प्रतिष्ठित घाट ढहा (Social media)

Puducherry News: रविवार सुबह भारतीय मौसम विज्ञान (विभाग द्वारा प्राप्त हालिया जानकारी के मुताबिक पुडुचेरी के रॉक बीच स्थित एक प्रतिष्ठित घाट बीती रात बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव के कारण आई ऊंची लहरों के चलते आंशिक रूप से ढह गया है। इस घटना के चलते लोगों के  भीतर भारी डर उत्पन्न हो गया है तथा प्रशासन की इस मामले को लेकर सतर्क हो गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी जानकारी

इस बीच पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर जारी यह दबाव पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 7 किमी प्रति घंटे की गति के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ ही उसी क्षेत्र पर केंद्रित था, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से लगभग 310 किमी उत्तर-उत्तर-पूर्व में तथा पुडुचेरी से 270 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में नागपट्टिनम में स्थित है।

बंगाल की खाड़ी पर जारी अवसाद 

 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बीते दिन पुडुचेरी में घटी हुई इस घटना और अन्य के विषय में जानकारी उपलब्ध कराते हुए ट्विटर के माध्यम से कहा कि-"दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर जारी अवसाद पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 7 किमी प्रति घंटे की गति के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ गया और उसी क्षेत्र पर केंद्रित था।"

आपको बता दें कि पुडुचेरी स्थित इस घाट का निर्माण 1962 में हुआ था।

इस विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए सम्बंधित अधिकारियों ने बताया कि-"इस घाट को मूल रूप से पुडुचेरी तट से 2 किमी दूर से आने वाली लकड़ी की नावों में माल परिवहन के लिए बनाया गया था। घाट के शीर्ष पर एक रेलवे लाइन भी मौजूद थी और नावों से माल क्रेन के माध्यम से उठाकर बंदरगाह में गोदामों में स्थानांतरित कर दिया जाता था।"

Tags:    

Similar News