तमिलनाडु के नए सीएम बने स्टालिन, 33 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने स्टालिन को राजभवन में आयोजित साधारण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Suman Mishra | Astrologer
Update: 2021-05-07 05:19 GMT

एमके स्टालिन शपथ लेते तस्वीर( साभार-सोशल मीडिया)

चेन्नई:आज तमिलनाडू (Tamilnadu) में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन (Mk Stalin) ने राज्य के मुख्यमंत्री ( Chief Minister) पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण राजभवन परिसर में हुआ। स्टालिन के अलावा 33 अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली।

विधानसभा चुनाव में द्रमुक को मिली भारी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 68 वर्षीय स्टालिन को राजभवन में आयोजित साधारण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।स्टालिन पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया गया।

राज्यपाल से मिलते स्टालिन की तस्वीर( साभार-सोशल मीडिया)

पहले रह चुकें हैं उप मुख्यमंत्री

डीएमके की पिछली सरकार (वर्ष 2006-11) में स्टालिन उप मुख्यमंत्री थे और उनके पिता एम करुणानिधि मुख्यमंत्री थी। इस प्रकार स्टालिन पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। डीएमके ने विधानसभा चुनावों में 133 सीटें जीती और कांग्रेस समेत उसके अन्य सहयोगियों ने 234 सदस्यीय विधानसभा में कुल 159 सीटें जीती हैं। एआईएडीएमके ने 66 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि उसकी सहयोगी भाजपा और पीएमके ने क्रमश: चार और पांच सीटें जीती हैं।

Tags:    

Similar News