Telangana: BJP की प्रजा संग्राम यात्रा को मिली हाई कोर्ट की मंजूरी

Telangana: Telangana: भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष बंदी संजय को प्रजा संग्राम यात्रा करने के लिए आज 28 नवंबर को तेलंगाना हाईकोर्ट ने इजाजत दे दी है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-11-28 08:26 GMT

High Court approves BJP Praja Sangram Yatra (Pic: Social Media)

Telangana: भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष बंदी संजय को प्रजा संग्राम यात्रा करने के लिए आज 28 नवंबर को तेलंगाना हाईकोर्ट ने इजाजत दे दी है। पुलिस ने संजय की प्रजा संग्राम यात्रा के पांचवे चरण और निर्मल जिले के बैंसा शहर में जनसभा की अनुमति देने से रविवार को इनकार कर दिया था। वहीं, पुलिस द्वारा तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय की प्रजा संग्राम यात्रा की अनुमति से इनकार करने और भाजपा कार्यकर्ताओं को बैंसा जाने की अनुमति नहीं देने के बाद पार्टी ने तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी को प्रजा संग्राम यात्रा निकालने और जनसभा करने की अनुमति दे दी है। 

बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आयोजित पदयात्रा की शुरुआत के लिए व जनसभा को सम्बोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन पुलिस ने भाजपा को जनसभा और प्रजा संग्राम यात्रा को निकालने की अनुमति ही नहीं दी थी। पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगतियाल और निर्मल जिलों इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया था। भाजपा की प्रदेश ईकाई ने आरोप लगाया था कि पुलिस कार्रवाई के दौरान कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के काफिले को जगतियाल मंडल के टाटीपल्ली के पास मे ंकल रविवार को रोक लिया गया था। पुलिस ने उन्हे पदयात्रा की अनुमति नहीं मिलने का हवाला देकर वापस भेज दिया था और संजय कुमार को हिरासत में ले लिया था, उसके बाद में बंदी संजय को पुलिस ने करीमनगर स्थित उनके आवास पर शिफ्ट कर दिया था। 

पुलिस ने इसलिए नहीं दी थी अनुमति

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था कि उन्होंने बैंसा और अन्य इलाकों में सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पदयात्रा और जनसभा की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। 


 

Tags:    

Similar News