Delhi-Dehradun Vande Bharat: सुबह के समय नहीं चलती दिल्ली से देहरादून जाने वाली वंदे भारत ट्रेन, जानिए वजह और डिटेल

Delhi to Dehradun vande Bharat: यह वंदे भारत ट्रेन अब कई शहरों की दूरी कम करने का काम कर रही है। इस ट्रेन के जरिए दिल्ली से देहरादून तक का सफर आसानी से पूरा किया जा सकता है।

Update: 2023-06-03 18:40 GMT
Delhi-Dehradun Vande Bharat Express - Image Description)

Delhi-Dehradun Vande Bharat Express: देश के राज्यों में शुरू की जा चुकी वंदे भारत ट्रेन को लेकर लोगों में काफी जोश और उत्साह देखा जा रहा है। लोगों के सफर को और भी आसान और जल्द ही पूरा करने में मदद करने वाली यह वंदे भारत ट्रेन अब कई शहरों की दूरी कम करने का काम कर रही है। इस ट्रेन के जरिए दिल्ली से देहरादून तक का सफर आसानी से पूरा किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली से देहरादून तक जाने वाली यह वंदे भारत ट्रेन सिर्फ शाम के समय ही चलाई जाती है। सुबह के समय इस ट्रेन की सर्विस नहीं दी जाती है जिसके पीछे रिज़न भी है।

दिल्ली से देहरादून तक वंदे भारत ट्रेन

शाम में ही क्यों चलती है यह ट्रेन

दिल्ली और देहरादून के बीच 302 किमी की दूरी है, जो वंदे भारत ट्रेन द्वारा मात्र 4 घंटे 45 मिनट में तय किया जा सकता है। दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन शाम 5:50 बजे रवाना होती है। लेकिन सुबह के समय यह ट्रेन नही चलाई जाती है। यह ट्रेन शाम 5:50 बजे रवाना होकर रात 11 बजे आपको देहरादून पहुंचा देती है।

इस वजह से शाम में चलती है ट्रेन ​

वंदे भारत ट्रेन शाम के समय चलाने के पीछे रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इसकी मुख्य वजह कॉम्पीटीशन है। बताया गया है कि दिल्‍ली से कई प्रीमियम ट्रेन देहरादून तक चलाई जाती है। जो सुबह 6:45 बजे रवाना होती है, आप दिन तक आसानी से इन ट्रेन के जरिए देहरादून पहुंच सकते हैं। इसलिए यदि वंदे भारत ट्रेन भी शुरू कर दी जाती है तो कॉम्पीटीशन किया जाएगा।

​यह है ट्रेन का किराया​

देहरादून से हरिद्वार तक ट्रेन का किराया- 955 रूपए

देहरादून से रुड़की तक ट्रेन का किराया- 980 रूपए

देहरादून से सहारनपुर तक ट्रेन का किराया- 1090 रुपए

देहरादून से मुजफ्फरनगर तक ट्रेन का किराया- 1300 रूपए

आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून तक ट्रेन का किराया- 1890 रूपए

Tags:    

Similar News