Kailash Mansarovar Yatra 2023: कैलाश मानसरोवर जाने पर बना रहे प्लान, तो जान लें ये जानकारी

Kailash Mansarovar: इस पर्वत पर हर साल सैंकड़ों श्रद्धालु यात्रा करने के लिए जाते हैं, लेकिन कैलाश पर्वत पर जाना इतना आसान नहीं है।

Update: 2023-06-02 19:10 GMT
Kailash Mansarovar Yatra 2023 Best Deals(Image Description)

Kailash Mansarovar Yatra 2023 Best Deals: कैलाश मानसरोवर हिंदुओं का पवित्र धार्मिक स्थल है। तिब्बत में स्थित करीब 19,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इस स्थल हिंदू धर्म के अलावा जैन, बौद्ध और सिख धर्म का धार्मिक स्थल माना जाता है। इस पर्वत पर हर साल सैंकड़ों श्रद्धालु यात्रा करने के लिए जाते हैं, लेकिन कैलाश पर्वत पर जाना इतना आसान नहीं है। इस यात्रा को लेकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यहां पर वहीं जा सकते हैं, जिन्हे भगवान शंकर बुलाना चाहते हों। क्योंकि इतनी ऊंचाई पर स्थित इस पर्वत पर जाना काफी आसान नहीं होगा। इसके लिए सरकार ने कई तरह की नियम और योग्यताएं बनाई हुई हैं। जिन्हें ध्यान में रखते हुए ही इस यात्रा के लिए लोगों का चयन किया जाता है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए बने नियम

स्थल से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

कैलाश पर्वत को लेकर हिंदू धर्म में काफी तरह की मान्यता मानी जाती है। कहा जाता है कि यह भगवान शिव शंकर का वास स्थान है। जिसके ऊपर स्वर्ग और नीचे मृत्यलोक कहा जाता है। हिंदू पुराणों में इस जगह को लेकर अलग-अलग विधान और अलग विधान वर्णित किए गए हैं। इस जगह से पवित्र गंगा प्रभु शिव की जटाओं से गिरकर धरती पर निर्मल धारा के रूप में आई थी।

यह योग्यता होना जरूरी

कैलाश यात्रा पर जाने के लिए हर साल सैकड़ों तीर्थ यात्री आवेदन करते हैं। लेकिन यहां पर लोगों के लिए योग्यता तय की गई है।

  • कैलाश मानसरोवर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के पास भारतीय नागरिकता होनी जरूरी है।
  • यात्री के पास तीर्थ पर जाने के लिए भारतीय पासपोर्ट होना जरूरी है।
  • यात्री की उम्र 70 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • तीर्थ यात्रियों का कैलाश मानसरोवर पर जाने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है।

ऐसे चुने जाएंगे यात्री

  • कैलाश मानसरोवर जाने के लिए श्रद्धालुओं को ऑन-लाईन आवेदन करना होगा।
  • आवेदक को यहां पर अपनी यात्रा का मार्ग चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा।
  • कंप्यूटर से हुए ड्रा के माध्यम से ही आवेदक को कैलाश मानसरोवर जाने के लिए चुने जाएगे।
  • यात्रा के लिए चुने गए आवेदकों की पंजीकृत ई-मेल आई डी/मोबाईल नं. लिखवाना जरूरी है।
  • यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को दिल्ली आकर अपने दस्तावेजों की जांच करानी होगी।

Tags:    

Similar News