Best Veg Kabab Roll in Lucknow: लखनऊ में खाना है बेस्ट वेज कबाब रोल तो आएं कपूरथला, स्वाद नहीं भूलेंगे

Best Veg Kabab Roll in Lucknow: लखनऊ का टुंडे कबाब, श्री लस्सी कॉर्नर, रॉयल कैफे, बाजपेयी कचौरी भंडार, रत्ती लाल आदि फ़ूड जॉइंट्स अपने शाकाहारी भोजन के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। इन्ही बड़े नामों के बीच लखनऊ की सडकों पर भी कुछ ऐसी फ़ूड स्टॉल्स हैं जहाँ का खाना भी बहुत स्वादिष्ट होता है।

Update: 2023-09-04 07:31 GMT
Lucknow Best Veg Kabab Roll Shops (Image: Social Media)

Lucknow Best Veg Kabab Roll Shops: लखनऊ अपने अवधी व्यंजन और शानदार स्ट्रीट फ़ूड के लिए जाना जाता है। इस शहर में कई ऐसी जगहें हैं जहाँ का स्ट्रीट फ़ूड लाजबाब होता है। लखनऊ की चटोरी गली से लेकर चौक और अमीनाबाद ऐसी जगहें हैं जहाँ का जायका एक बार जुबान पर चढ़ जाए तो फिर उतरता नहीं है।

लखनऊ का टुंडे कबाब, श्री लस्सी कॉर्नर, रॉयल कैफे, बाजपेयी कचौरी भंडार, रत्ती लाल आदि फ़ूड जॉइंट्स अपने शाकाहारी भोजन के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। इन्ही बड़े नामों के बीच लखनऊ की सडकों पर भी कुछ ऐसी फ़ूड स्टॉल्स हैं जहाँ का खाना भी बहुत स्वादिष्ट होता है। इन्ही जगहों में से एक है देवा फ़ूड मार्ट। यह जगह भी अपने स्ट्रीट फ़ूड के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

देवा फ़ूड मार्ट में क्या है खास

देवा फ़ूड मार्ट सेक्टर A, अलीगंज, कपूरथला के आरिफ चैम्बर में स्थित है। यहाँ का वेज रोल बहुत पसंद किया जाता है। देवा फ़ूड मार्ट का वेज कबाब रोल खाने लोग दूर-दूर से आते हैं। यहाँ एक वेज कबाब रोल की कीमत 66 रुपये होती है। कबाब को पहले अच्छे से बना लिया जाता है फिर उसके बाद कबाब को रुमाली रोटी में लपेट कर, उसके ऊपर प्याज देकर, रोटी को मोड़ के रोल का आकार दिया जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। यह जगह सुबह 9 बजे से रात के 11 बजे तक खुली रहती है।

देवा फ़ूड मार्ट के अलावा लखनऊ में कई और भी जगहें हैं जहाँ का वेज कबाब रोल बहुत फेमस ही और लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। आइये उन फ़ूड जॉइंट्स पर भी डालते हैं एक नजर।

बाबा का ढाबा

आलमबाग स्थित यह फ़ूड स्टॉल भी वेज कबाब रोल के लिए लोगों की एक पसंदीदा जगह। है यह जगह बाकी फ़ूड जॉइंट्स से थोड़ी सस्ती है। यहाँ 30 रुपये में आपको वेज कबाब रोल खाने को मिल जायेगा। यह जगह कानपुर-लखनऊ रोड कर चंदर नगर मार्केट में आलमबाग में है। यह फ़ूड स्टॉल सुबह सुबह 10:30 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

नारायण वेज

कबाब प्रेमियों के बीच में यह जगह भी काफी लोकप्रिय है। यहाँ वेज कबाब रोल के अलावा मशरूम बिरयानी भी बहुत फेमस है। वेज कबाब को दो तरह की चटनी के साथ परोसा जाता है। यहाँ भी कीमत एक रोल का 30 रुपये ही है। नारायण वेज का स्टॉल लखनऊ में कई जगहों पर स्थित है। यह फ़ूड स्टॉल भी सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है।

दिल्ली दरबार

दिल्ली दरबार का वेज रोल भी बहुत फेमस है।यह फ़ूड सेक्टर 21/1, इंदिरा नगर में स्थित है। यहाँ का सोया चंक्स भी बहुत स्वादिष्ट होता है। यहाँ पर आपको स्वादिष्ट कबाब पराठा भी खाने को मिलेगा। यहाँ एक वेज रोल की कीमत 35 रुपये होता है। यह फ़ूड स्टॉल दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक खुला रहता है।

Tags:    

Similar News