Shopping in Lucknow: लखनऊ में गर्मियों के लिए सस्ते और ब्रांडेड कपड़ों के लिए ये बड़े बाजार, खूब मिल रहे ऑप्शन

Shopping in Lucknow: राजधानी लखनऊ अर्थात् ‘नवाबों का शहर’ प्रसिद्ध शहर में से एक है। यह शहर अपनी संस्कृति, कपड़े के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की हर वस्तु में इसकी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। शहर में तमाम चर्चित बाज़ार है जो लड़कियों के कपड़ों के लिए बहुत फ़ेमस है।

Update: 2023-04-14 21:13 GMT
महिलाओ के बीच प्रसिद्द लखनऊ के प्रमुख बाजार (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow: मुस्कुराइए आप लखनऊ में है, आपको नवाबों के शहर लखनऊ में बहुत सी अच्छी और सस्ती दुकानें देखने को मिलती हैं। यहाँ उपस्थित सभी दुकानें और बाजार सदियों पुराने हैं। इन बाजारों में कुछ पुरानी दुकानें भी हैं जो अपनी गुड़वत्ता और श्रेष्ठ वस्तुओं के लिए खरीदारों के बीच प्रसिद्द हैं। इन बाजारों में आप अपने बजट के अनुसार सस्ते और अच्छे कपड़े खरीद सकते हैं। रोजमर्रा और शादी दोनों ही तरह के कपड़े इन बाजारों में उपलब्ध हैं।

1.अमीनाबाद बाजार:

इस बाजार में आपको विभिन्न प्रकार के कपड़े और गृहस्थी के सामन सस्ते दामों में मिल जाएंगे। मोल भाव करने में एक्स्पर्ट लोगों के लिए उत्तम मार्केट है। इस बाजार के अंदर स्थित प्रताप मार्केट में खरीदारों को विभिन्न प्रकार के कपड़ों की दुकानें देखने को मिलेगी।

किस तरह के कपड़े हैं उपलब्धः अमीनाबाद बाजार में चिकनकारी के सूट, साड़ी, कुर्ती, ड्रेस मटीरीयल के अलावा सिल्क, कॉटन, शिफोन, चन्देरी सभी तरह के फैब्रिक के बने सूट, साड़ी, ड्रेस मटीरीयल, लहंगा उपलब्ध हैं। शादी और रोजमर्रा दोनों तरह के अच्छे और कम दाम के कपड़े यहाँ उपलब्ध हैं।

स्थानः चारबाग स्टेशन से 2 किमी की दूरी।
समयः सुबह 11ः00 से लेकर रात्रि 10ः30 बजे तक और गुरुवार के दिन बंद रहता है।

2. चौक बाजार

इस बाजार में प्रतिदिन दुकानदारों और खरीदारों की भीड़ लगी रहती है। यहाँ का चिकनकारी का कपड़ा देश- विदेश में प्रसिद्ध है। चिकनारी के सूट, सारी सब खरीदारों के मन को लुभाने वाले हैं। कपड़ों के साथ यहाँ कम दाम में ड्राई फ्रुट और फल भी खरीद सकते हैं।

किस तरह के कपड़े है उपलब्धः वैसे तो चौक बाजार में सभी प्रकार के कपड़े उपलब्ध हैं, लेकिन मुख्यतः इस बाजार में चिकनकारी के थोक और फुटकर कपड़े उपलब्ध हैं। सस्ते और बेहतर चिकनकारी के कपड़ों के लिए यह बाजार देश भर में प्रसिद्ध है और बाहर से आए खरीदारों की चैक पहली पसंद है।

स्थानः इमामबाड़ा के निकट
समयः सुबह 11ः00 बजे से रात्रि 10ः30 तक और गुरुवार के दिन बंद रहता है।

3.नक्ख़ास बाजार

200 वर्ष पुराना यह बाजार लखनऊ में स्ट्रीट शॉपिंग के लिए लोगों की पसंद है। 1200 से अधिक दुकाने होने से यहाँ सदैव भीड़ रहती है। रमजान और ईद के मौके पर यह बाजार लखनऊ वासियों की पहली पसंद है। यहाँ कपड़ों के साथ पक्षी, बिजली के उपकरण, लकड़ी के सजावटी समान, गहने सब उपलब्ध है।

किस तरह के कपड़े है उपलब्धः नक्खास में मुख्यतः कढ़े हुए पारम्परिक कपड़े देखने को मिलते हैं जैसे सूट, साड़ी, बुरखा। इस बाजार में शिफॉन, जॉर्जेट, चन्देरी के कपड़े उपलब्ध हैं।

स्थानः नखास स्टेशन से 3.9 किमी दूर
समयः सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक और रविवार के दिन बंद रहता है।

4.याहियागंज बाजार

यह लखनऊ का एक थोक बाजार है। सभी वस्तुयें सस्ते दामों में उपलब्ध होती हैं। महिलाओं के थोक में कपड़ों के साथ कॉस्मेटिक के समान भी कम दामों में उपलब्ध हैं। यहाँ सदैव महिलाओं की भीड़ लगी रहती है।

किस तरह के कपड़े है उपलब्धः याहियागंज बाजार में सभी प्रकार के महिलाओं के सूट, साड़ी सस्ते दामों में उपलब्ध हैं। शादी के कपड़ों के लिए यह सभी महिलाओं का पसंदीदा बाजार है।

स्थानः चैक के निकट याहियागंज बाजार
समयः सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक और यह बाजार प्रतिदिन खुला रहता है।

5.हजरतगंज स्थित लवलेन बाजार

लवलेन बाजार मुख्यतः महिलाओं और नौजवान लड़कियों के बीच प्रसिद्ध है। यहाँ नए ट्रेंडिंग के कपड़े सस्ते दामों में असानी से मिलते हैं। यह बाजार लखनऊ के सरोजनी के नाम से प्रसिद्ध है।

किस तरह के कपड़े है उपलब्धः लवलेन बाजार में लड़कियों के लिए नए ट्रेंडिंग कपड़े जैसे जींस, टाॅप, ड्रेस, प्लाजो उपलब्ध हैं। सस्ते और ट्रेंडिंग कपड़ों के लिए यह कालेज की लड़कियों के बीच काफी प्रसिद्ध है।

स्थानः हजरतगंज
समयः सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक

6.मंगल बाजार

लखनऊ में मंगल बाजार सस्ते समान के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहाँ पारम्परिक कपड़ों के साथ बच्चों के कपड़े, ड्रेस, साड़ी आदि सब तरह के कपड़े सस्ते दामों में मिलते हैं। इस बाजार में घरेलू उत्पाद के सभी समान उपलब्ध हैं।

किस तरह के कपड़े है उपलब्धः मंगल बाजार में सस्ते और एक फैब्रिक आसानी से उपलब्ध होते हैं। सूट, जींस, टाॅप, जैकेट, घरेलू सामान सब उपलब्ध हैं।

स्थानः सेक्टर बी बरगवा, एलडीए कालोनी
समयः प्रत्येक मंगलवार शाम

7.भूतनाथ बाजार

भूतनाथ बाजार लखनऊ के प्रमुख और प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। इस बाजार में आपको सभी तरह के कपड़े, गहने, मसाले, रसोई का समान उपलब्ध हैं। इस बाजार में प्रसिद्ध बिकानेरवाला मिठाई की दुकान है जो लखनऊवासियों की बड़ी पसंद है।

किस तरह के कपड़े है उपलब्धः भूतनाथ बाजार में सस्ते से लेकर महँगे सभी प्रकार के अच्छे कपड़े उपलब्ध हैं। शिफॉन, कॉटन, सिल्क, जॉर्जेट के पारम्परिक कपड़े यहाँ सभी डालों में उपलब्ध हैं और बड़े बाजारों में से यह लखनऊवासियों की पसंद है।

स्थानः इंदिरानगर सेक्टर 5
समयः सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक

Tags:    

Similar News