Lucknow Pragati Bharat Mohatsav: लखनऊ में लग गया मोहत्सव, जानिए क्या है यहाँ ख़ास

Lucknow Pragati Bharat Mohatsav: लखनऊ में इस तारीख से प्रगति भारत मोहत्सव की शुरुआत हो गयी है और अभी ये नवंबर तक चलने वाला है आईटी जानते हैं इसकी लोकेशन टाइमिंग और स्थान क्या है साथ ही क्या क्या है यहाँ ख़ास।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2024-10-23 09:06 IST

Lucknow Pragati Bharat Mohatsav (Image Credit-Social Media)

Lucknow Pragati Bharat Mohatsav: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही हर तरफ दुकानें सजने लगतीं हैं ऐसे में दिवाली की रौनक ही अलग होती है। जहाँ 29 अक्टूबर को धनतेरस है वहीँ सेल और मेले का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रगति भारत लखनऊ में यहाँ लगा है मोहत्सव  की भी शुरुआत हो चुकी है। आइये जानते हैं कहाँ लगा है ये मेलालखनऊ में यहाँ लगा है मोहत्सव और कब से कबतक रहेगा ये आपके शहर में।

लखनऊ में यहाँ लगा है मोहत्सव (Lucknow Mohatsav)

नवाबों के शहर लखनऊ में आपको यूँ तो घूमने की कई सारी जगहें मिल जायेंगीं लेकिन किसी ख़ास मौके पर लगने वाले मेले की बात की अलग होती है। वहीँ 20 अक्टूबर से लखनऊ में प्रगति भारत मोहत्सव लग गया है। जहाँ आपको घर से लेकर सज सज्जा और अलग अलग पैटर्न के कपड़ों तक ढेरों चीज़ें मिलने वालीं हैं।

वाल हैंगिंग,क्रॉकरी,कई तरह के झूले और खाने पीनी की भी कई वैराइटी यहाँ मौजूद है। आप अपनी दिवाली की शॉपिंग भी यहाँ से कर सकते हैं। अलग अलग प्रदेश के लोकप्रिय व्यंजन भी आपको यहाँ मिल जायेंगें। साथ ही ज्वेलरी आइटम्स की तो यहाँ ढेरों वैराइटी मौजूद है।

आपको बता दें ये मोहत्सव 20 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रहेगा। साथ ही ये लखनऊ के स्मृति उपवन में लगा हो जो आशियाना में स्थित है। प्रगति भारत मेले में पहुंचकर आप कई तरह की एक्टिविटी और गेम्स भी खेल सकते हैं। यहाँ पर आपको घर को सजाने के लिए भी कई तरह की चीज़ें मिल जायेंगीं। साथ ही साथ क्रॉकरी आइटम्स जैसे चीनी-मिट्टी के बर्तन, कप्स वगैरह की यहाँ विशाल रेंज मौजूद है।

मोहत्सव सुबह 11 बजे से शुरू होता है और रात 10 बजे तक रहता है। ऐसे में आप सुबह से लेकर रात तक यहाँ मौज मस्ती और शॉपिंग कर सकते हैं। 

Tags:    

Similar News