Top Haunted Places in Agra: भूतिया है आगरा की यह जगहें, जहां दिन में जाने से भी डरते हैं लोग

Top Haunted Places in Agra: यहां आपको ताजमहल के अलावा और भी कई खास जगहें देखने के लिए मिल जाएगी, जहां जाना लोगों को काफी पसंद आता है। शहर में कई जगहें ऐसी भी हैं जिन्हे भूतिया जगह के तौर पर जाना जाता है।

Update: 2023-05-01 16:41 GMT
Top Haunted Places in Agra (Image- Social media)

Top Haunted Places in Agra: पर्यटन के लिहाज भारत एक बेहद ही अच्छी जगह है, जहां आपको कई तरह की खास और फेमस जगहें देखने के लिए मिल जाती है। इन जगहों पर हर साल लाखों लोग आते हैं, और यहां पर घूमते हैं। उन्हीं में से एक है उत्तर प्रदेश का आगरा जिसे ताज नगरी भी कहा जाता है। यहां आपको ताजमहल के अलावा और भी कई खास जगहें देखने के लिए मिल जाएगी, जहां जाना लोगों को काफी पसंद आता है। शहर में कई जगहें ऐसी भी हैं जिन्हे भूतिया जगह के तौर पर जाना जाता है। इन जगहों पर लोग जाने से पहले भी कई बार सोचते हैं। वहीं रात के समय तो इन जगहों पर जाने की मनाही है।

आगरा की भूतिया जगह

आगरा किला (Agra Quila)

ताजनगरी आगरा में स्थित आगरा का किला काफी फेमस और जाना-माना है। लेकिन इस जगह को शहर में भूतिया जगह के तौर पर भी जाना जाता है। हालांकि इस जगह का निर्माण साल 1565 से 1573 क बीच हुआ था, लेकिन आजादी के समय इस किले में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। कहा जाता है कि आज भी उन लोगों की आत्मा ने इस किले पर कब्जा किया हुआ है।

सैंट जॉन कॉलेज (St. John College)

मशहूर आगरा शहर में मौजूद सेंट जॉन्स कॉलेज शहर में सबसे पुराना है, जिसे साल 1850 में बनाया गया था। इस कॉलेज को भूतिया जगह के तौर पर भी जाना जाता है, जहां रात के समय आज भी लोगों को अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। कहा जाता है कि इस कॉलेज में कई छात्राओं ने आत्महत्या की थी। जिनकी आत्माएं आज भी यहां पर घूम रही है। स्थानीय लोगों आज भी इस कॉलेज कैंपस से डरावनी आवाजें सुनाई देती हैं।

पोइया घाट (Poiya Ghat)

पोइया घाट आगरा में सबसे ज्यादा चर्चित डरावने स्थान के तौर पर गिना जाता है। जिसकी भूतिया कहानी के चर्चे पूरे शहर में प्रसिद्ध हैं। यहां रहने वाले लोगों का मानना है कि रात के समय यहां पर आत्माएं लड़ाई करती हैं। तो कई लोगों का तो यहां तक कहना है कि जब यहां लाशों को जलाया जाता है तो अलगे कुछ दिन बाद तक लोग यहां नहीं जाते हैं। क्योंकि यहां आत्माएं खेलती हैं।

लाल ताजमहल (Lal Tajmahal)

आगरा में एक कब्रिस्तान में बनवाया गया लाल ताजमहल एक भूतिया जगह के तौर पर जाना जाता है। जहां से रात के समय लोगों को अजीबो-गरीब आवाजें भी आती है। इस कब्रिस्तान में कई लोगों की कब्र बनवाई गई थी, आज भी यहां लोग जाने से डरते हैं।

Tags:    

Similar News