तेलंगाना: देश के सबसे बड़े CM आवास में KCR की एंट्री, बुलेटप्रूफ है बाथरूम

तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को अपने नए आधिकारिक आवास में गृहप्रवेश किया। ये देश में सबसे बड़ा सीएम आवास है। वहीँ अपनी इस शाह खर्ची के बाद चंद्रशेखर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। सीएम ने पत्नी शोभा, बेटे के.टी.रामाराव और अन्य सदस्यों के साथ सुबह 5.22 पर मंत्र उच्चारण के साथ इस घर में प्रवेश किया।

Update:2016-11-25 02:45 IST

हैदराबाद : तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को अपने नए आधिकारिक आवास में गृहप्रवेश किया। ये देश में सबसे बड़ा सीएम आवास है। वहीँ अपनी इस शाह खर्ची के बाद चंद्रशेखर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। सीएम ने पत्नी शोभा, बेटे के.टी.रामाराव और अन्य सदस्यों के साथ सुबह 5.22 पर मंत्र उच्चारण के साथ इस घर में प्रवेश किया।

इस आवास को ‘प्रगति भवन’ नाम दिया गया है। प्रगति भवन दस एकड़ में फैला हुआ है और इसमें एक लाख वर्गफीट निर्माण क्षेत्र है। यह बेगमपेट में सीएम ऑफिस के नजदीक ही है। इसके निर्माण में लगभग 40 करोड़ खर्च हुए हैं। इसमें आवास के साथ ही ऑफिस व कांफ्रेंस रूम के साथ ही दो अन्य इमारतें शामिल हैं।

खबरों के मुताबिक इस आवास में टॉयलेट तक बुलेट प्रुफ हैं।

वहीँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम के नए आवास के निर्माण पर ‘40 करोड़ रूपये के सरकारी धन की फिजूलखर्जी की गई है।’ रेड्डी का दावा है कि यदि इस आवास की कुल जमीन की कीमत लगाई जाए तो ये 150 करोड़ रूपये तक पहुंच जाएगी।

Tags:    

Similar News