ये है दुनिया का सबसे मोटा बच्चा, उम्र है 10 की और वजन 192 किग्रा

Update: 2016-07-06 11:37 GMT

जकार्ताः महज़ 10 साल की उम्र में इस बच्चे का वजन लगभग 192 किग्रा है। जी हां, इंडोनिशया के आर्य परमाना को इस वजन के साथ दुनिया का सबसे मोटा बच्चा बताया जा रहा है। आर्य के इस मोटापे से डरे मां बाप ने मजबूरन अपने 10 साल के बेटे को क्रैश डाइट पर रखा है।

दुनिया का सबसे मोटा बच्चा

-आर्य परमान इंडोनेशिया के वेस्टर्न जावा में चिपुरवसारी गांव का रहने वाला है।

-आर्य का वजन 10 साल की उम्र में 192 किग्रा हो गया है।

-उसे दुनिया का सबसे मोटा बच्चा बताया जा रहा है।

-आर्य का मोटापा उसके पैरेंट्स को जानलेवा लगता है।

-पैरेंट्स ने आर्य को क्रेश डाइट पर रखा है।

-वह पूरे दिन सिर्फ ब्राउन राइस खाता है।

जन्म के 2 साल तक था नॉर्मल

-आर्य का वजन जन्म के समय 3.2 किग्रा.था।

-दो साल बाद धीरे-धीरे मोटापा बढ़ने लगा।

-कुछ सालों में बेकाबू हो गया वजन, मोटापे ने बीमारी का रूप ले लिया।

 

-आर्य के नाप के कपड़े मार्केट में नहीं मिलते हैं।

-आर्य पूरे दिन चादर लपेट कर रहता है।

डॉक्टरों को भी समझ नहीं आ रही बीमारी

आर्य के माता पिता का सपना है कि उनका बच्चा भी बाकी बच्चों की तरह नॉर्मल लाइफ जी सके। इसीलिए उन्होंने बहुत जगह अपने बेटे का इलाज भी करवाया, लेकिन सभी जांचों में उसको सामान्य बताया गया। उसमें ऐसा कोई लक्षण नहीं पाया गया जिससे उसके मोटापे का पता चल सके। डॉक्टरों ने उनको सलाह भी दी की किसी अच्छे डॉक्टर से जांच करवाए, लेकिन मामूली सा किसान होने के चलते आर्य के पिता उसका इलाज करवाने में असमर्थ है। अब आर्य के परिवार वालों को किसी बाहरी मदद की आस है ताकि उनका सपना पूरा हो सके।

 

Tags:    

Similar News