20 दिन में 7 देशों से गुजरी यह ट्रेन, 12 हजार km का सफर तय कर पहुंची UK से चीन

यूनाइटेड किंगडम (यूके) से चीन तक का करीब 12,000 किलोमीटर का सफ़र करने वाली गुड्स ट्रेन (मालगाड़ी) ईस्ट विंड शनिवार (29 अप्रैल) को चीन के यीवू शहर पहुंची।

Update: 2017-04-29 13:04 GMT

बीजिंग: यूनाइटेड किंगडम (यूके) से चीन तक का करीब 12,000 किलोमीटर का सफर तय करने वाली गुड्स ट्रेन (मालगाड़ी) ईस्ट विंड शनिवार (29 अप्रैल) को चीन के यीवू शहर पहुंची। इस ट्रेन ने 20 दिन का में यह दूरी तय की। कजाकिस्तान, रूस, बेलारूस और वेस्टर्न यूरोप समेत सात देशों से गुजरने वाली यह 30 कंटेनर वाली मालगाड़ी बीते 10 अप्रैल को लंदन से रवाना हुई थी।

इस सफर के साथ ही यह ट्रेन रूट दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रूट बन गया है। ट्रेन के जरिए ब्रिटेन से जुड़ना चीन का वेस्टर्न यूरोप से संपर्क की दिशा में बड़ा कदम है। चीन इसके जरिए प्राचीन सिल्‍क रूट को पुनर्जीवित कर रहा है। इस ट्रेन के 30 डिब्‍बों में व्हिस्‍की, सॉफ्ट ड्रिंक, विटामिन और दवाइयां हैं। दुनिया का सबसे लंबा ट्रेन रूट भी चीन से ही जुड़ा हुआ।

यह भी पढ़ें ... PHOTOS: ऐसी है TALGO की ट्रेन, 200 Km की रफ्तार में कराएगी आपको सफर

साल 2014 में चीन और स्‍पेन के बीच शुरू हुआ रूट दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेन रूट है। लंदन यूरोप का 15वां शहर है जिससे चीन का रेलमार्ग से संपर्क हुआ है। अभी दोनों देशों के बीच अगर समुद्री रास्‍ते से सामान भेजा जाता है तो इस मालगाड़ी तुलना में दुगुना समय लगता है।

बता दें, कि 2000 साल पहले सिल्‍क रूट के जरिए पश्चिम और पूर्व के बीच कारोबार होता था। यूरोप और चीन के बीच साल 2016 में 40 हजार कंटेनर सामान का आयात और निर्यात हुआ था। 2020 तक इसे एक लाख कंटेनर करने का लक्ष्‍य रखा गया है।

 

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज ...

Tags:    

Similar News