300 किलो की महिलाः सड़ने लगा शरीर, अस्पताल तक पहुंचने में हुई ये हालत

सरलाबेन की स्थिति को देखते हुए अस्पाल के डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया, “सरलाबेन का इलाज करने के लिए उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।”

Update: 2021-03-16 07:03 GMT
300 किलो की महिलाः सड़ने लगा शरीर, अस्पताल तक पहुंचने में हुई ये हालत

गुजरात: बढ़ते वजन को लेकर आजकल हर कोई परेशान होता है। बढ़ते वजन के कारण व्यक्ति को कितना दर्द सहन करना पड़ता है, इसका अंदाजा आप इस खबर से लगा सकते है। बता दें कि राजकोट की एक महिला का वजन इस कदर बढ़ गया है कि वो अपने जगह से बिल्कुल भी हिलडुल नहीं सकती थी और एक जगह पर वो पड़ी रहती थी। इसी कारण उसका शरीर भी सड़ने लगा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस महिला 300 किलो तक बढ़ गया था।

कौन है ये महिला

यह मामला गुजरात के राजकोट का है। जानकारी के मुताबिक, इस महिला नाम सरलाबेन है। सरलाबेन का वजन 300 किलोग्राम तक बढ़ गया है, जिसके कारण उन्हें असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है। शरीर का वजन ज्यादा होने के कारण वो 15-16 दिन एक ही जगह पर पड़ी रहती थी, जिसके कारण उनका शरीर सड़ने लगा था।

ये भी पढ़ें... कोरोना फैलने की वजहः केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया सच, अधिकारियों पर ये आरोप

किसने की मदद

इलाज के लिए सरलाबेन को अस्पताल जाना था, लेकिन शरीर का वजन ज्यादा होने के कारण अस्पताल जाना भी असंभव लगने लगा था। फिर इस नामुमकिन कार्य को मुमकिन करने के लिए फायरफाइटर्स और गैर-संस्था साथी सेवा ग्रुप की टीमों की सहायता ली गई। इस टीम ने सरलाबेन को राजकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ।

इस टीम ने पहुंचाया अस्पताल

बता दें कि जब सरलाबेन को अस्पताल ले जाना था, तब तीन तरह की एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। जिसमें वो नहीं जा पाई। फिर उन्हें फायरफाइटर्स की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरलाबेन को पहले जमीन पर लेटाया गया था, फिर अस्पताल ने उनके लिए बेड की व्यवस्था की।

ये भी पढ़ें... वैक्सीन लेने के बाद कोरोना संक्रमित हुए खेल मंत्री, ट्वीट कर दी जानकारी

क्या कहते है डॉक्टर्स

सरलाबेन की स्थिति को देखते हुए अस्पाल के डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया, “सरलाबेन का इलाज करने के लिए उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।” डॉक्टरों के इस फैसले पर NGO ने भी हामी भरी है। बता दें कि साथी सेवा ग्रुप नाम की NGO सरलाबेन की सहायता कर रही हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News