चीनी सरकार का मुस्लिमों पर सख्त पहरा, बिना बताए खतना, निकाह करने पर कड़ी सजा

पड़ोसी देश चीन में रहने वाले मुसलमानों की जिंदगी पर सरकार का पहरा और भी अधिक कड़ा हो गया है| नए कानून के तहत देश में मुसलमानों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी शासन व प्रशासन के साथ साझा करनी होगी

Update: 2016-11-25 02:04 GMT

बीजिंग : पड़ोसी देश चीन में रहने वाले मुसलमानों की जिंदगी पर सरकार का पहरा और भी अधिक कड़ा हो गया है। नए कानून के तहत देश में मुसलमानों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी शासन व प्रशासन के साथ साझा करनी होगी, यदि वो ऐसा नहीं करते तो इसे देशद्रोह माना जाएगा और कड़ी सजा झेलनी होगी।

आपको बता दें कि चीन में मुसलमानों पर मस्जिदों में नमाज न पढ़ने और रोजा रखने पर बैन लागू है। नए कानून के अंतर्गत शिनजिंयांग प्रदेश सहित देश भर में मुसलमानों को अब कोई भी धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधि या क्रिया कलाप की जानकारी स्थानीय प्रशासन व शासन को देनी अनिवार्य होगी।

खतना, निकाह, अंतिम संस्कार आदि की इस कानून के तहत शामिल किए गए हैं। जो भी मुस्लिम सरकार के इस कानून का पालन नहीं करेंगे उन्हें देश द्रोही माना जाएगा।

Tags:    

Similar News