महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने किया ट्वीट, राष्ट्रपिता को मेरा शत-शत नमन

Update: 2017-01-30 05:05 GMT

नई दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा देश सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू को याद कर रहा है। गांधी के दर्शन देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए एक आदर्श है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।

आगे पढ़ें प्रधानमंत्री का ट्वीट...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नमन करते हुए ट्वीट किया है। आज पूरा देश भी राष्ट्रपिता की कुर्बानी को याद कर रहा है।



आगे पढ़ें राष्ट्रपिता के बारे में...

देश की आजादी को जब भी याद किया जाता है। वो महात्मा गांधी के बिना अधूरा ही है। आजादी की मांग में पहला नाम पहला नाम गांधी जी का ही आता है। गांधी जी ने अपने आंदोलन के दौरान अंग्रेजों को अपनी मांगों को मनवाने के लिए अहिंसात्मक ढंग से मजबूर कर दिया था। अहिंसा का रास्ता अपनाकर गांधी जी ने सत्याग्रह, अंग्रेजों भारत छोड़ो जैसे आंदोलन कर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था।

आगे पढ़ें राष्ट्रपिता के बारे में...

गांधीजी ने अपने जीवन को पूरी तरह से देश को समर्पित कर दिया था, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में उन्‍होंने कुल 12 हजार 75 दिन तक संघर्ष किया था। लेकिन देश को आजादी दिलाने के बाद महज 168 दिनों तक ही वो जीवित रह पाए थे।

आगे पढ़ें राष्ट्रपिता के बारे में...

गांधी जी हमेशा धोती पहने, लाठी लिए पैदल ही चलते थे। लेकिन उस जमाने में भी गांधी जी के पास एक 'रॉयल कार' थी। जिसे भारत के राजा ने उन्हें तोहफे में दिया था। गांधी जी की हत्या के बाद महात्मा गांधी की कार एंग्‍लो-इंडियन सैनी कालिब द्वारा खरीद ली गयी। सैनी कालिब वाराणसी के एक उद्योगपति थे उसके बाद उसने इस कार को कुछ समय बाद नीलाम कर दिया।

आगे पढ़ें राष्ट्रपिता के बारे में...

अहिंसा के सबसे बड़े प्रवर्तक महात्मा गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोड्स ने कर दी थी , लेकिन उनकी हत्या की साजिश रचने वालों ने इससे कुछ दिन पहले भी 20 जनवरी 1948 को एक प्रार्थना सभा में बापू को मारने का असफल प्रयास किया था।

Tags:    

Similar News