ऑटोफैगी पर रिसर्च के लिए योशिनोरी ओसुमी को मिलेगा मेडिकल का नोबेल प्राइज

Update: 2016-10-03 13:05 GMT

टोक्यो : जापान के योशिनोरी ओसुमी को चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए नोबेल प्राइज दिया जाएगा। सोमवार को इसकी औपचारिक घोषणा की गई। योशिनोरी को जब फोन कर इस संबंध में जानकारी दी गई तो वो हैरान रह गए।

-'द नोबेल प्राइज' के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है।

-योशिनोरी ने ऑटोफैगी को लेकर रिसर्च के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।

-इस प्रक्रिया में कोशिकाएं खुद को खा लेती हैं और उन्हें बाधित करने पर पार्किंसन और डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

-नोबेल ज्यूरी ने कहा, ऑटोफैगी जीन में बदलाव से बीमारियां हो सकती हैं और ऑटोफैगी की प्रक्रिया कैंसर और मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों जैसी कई स्थितियों में शामिल होती हैं।



क्या है ऑटोफैगी?

'ऑटोफैगी' ग्रीक शब्द है। इसका मतलब है 'खुद को खा जाना।' नोबेल प्राइज की वेबसाइट के मुताबिक 'ऑटोफैगी' शब्द 'ऑटो' और 'फागेन' से मिलकर बना है।

Tags:    

Similar News