पाक नहीं आ रहा गलत हरकतों से बाज, अब सेलिब्रेटीज को कर रहा बदनाम

Update: 2016-07-27 10:48 GMT

लखनऊ: कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान हमेशा से कुछ ना कुछ ऐसा करता है जिससे उसकी बदनामी होती है। इसके बावजूद भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। इस बार वहां के सोशल मीडिया के द्वारा पाक का एक ऑनलाइन संगठन ने कश्मीर को लेकर अभियान छेड़ा है। इसके तहत भारत के सेलिब्रटीज को जोड़ा जा रहा है। पाक के इस संगठन का नाम नेवर फॉरगेट है। ये अभियान तब जोर पकड़ा है जब कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद वहां तनाव हुआ है।

एक इंग्लिश न्यूज पेपर के अनुसार पाक ने अपने इस कारनामे में पैलेट गन्स का इस्तेमाल किया है। पाक के अनुसार इंडियन आर्मी ने पैलेट गन्स का इस्तेमाल कश्मीर मुद्दे पर प्रदर्शनकारियों को जख्मी करने के लिए किया गया है। ये संगठन देश के सेलिब्रेटीज को अपने इस अभियान में शामिल कर उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे है।

इस ऑन लाइन बैड अभियान में क्रिकेटर विराट कोहली, एक्टर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान, काजोल, आलिया भट्ट, ऐश का इस्तेमाल किया जा रहा है और कंम्यूटराइज्ड ग्रॉफिक्स से उनके चेहरे को चोटिल किया गया है।इस संगठन इनसे सवाल भी किया कि ये लोग कश्मीर मुद्दे पर शांत क्यों है और संकेत दिया है कि अगर कुछ नहीं हुआ तो उनका हश्र भी ऐसे ही होगा।

Tags:    

Similar News