ससुराल में नहीं हर लड़की मायके में जाकर करती है ये काम, जो कर देगा आपको हैरान

Update: 2017-10-07 04:08 GMT

जयपुर: हर लड़की का जीवन शादी के बाद बदल जाता है। उनके जीवन में जिम्मेदारी बढ़ जाती है। लड़कियां शादी के बाद नई-नई जिम्मेदारियों से इतनी घिर जाती हैं कि उन्हें अपने लिए वक्त ही नहीं मिलता। लड़कियों के लिए उनकी सबसे अच्छी दोस्त उनकी मां ही होती हैं। शादी के बाद भी मां के साथ लड़कियों का प्यार कम नहीं होता है। शादी के बाद लड़कियों का मां और मायके के प्रति प्यार और बढ़ जाता है।

यह भी देखे...इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर रहते हैं ज्यादा एक्टिव तो स्किन पर भी दें ध्यान

ससुराल से ज्यादा मायके में आजादी मिलती है। ऐसे में लड़कियां मायके जाकर वो सारे काम करना पसंद करती हैं, जो वह ससुराल में नहीं कर पाती। जो महिलाएं मायके जाना पसंद करती हैं।

तमाम बंदिशों और जिम्मेदारी में दबी लड़कियां जब ससुराल से मायके आती हैं तो वह ज्यादातर रिलैक्स होना पसंद करती हैं। लड़कियों का यह मानना होता है कि कुछ दिन उन्हें जिम्मेदारियां नहीं उठानी है।

ससुराल से मायके आने पर लड़कियां अपने मन-मुताबिक शॉपिंग करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शॉपिंग करने के लिए उन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं होता।

 

यह भी देखे...कूड़ा फेंकने की अगर आप में है कला तो मां लक्ष्मी आपका हरदम करेंगी भला

ज्यादातर लड़कियां जब ससुराल से मायके आती हैं, तो वह मां के हाथ का बना खाना ज्यादा खाना प्रिफर करती हैं।

कई बार लड़कियों को ससुराल में काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जब वह मायके आती हैं, तो अपनी मां से खाना बनाने से जुड़ी तमाम टिप्स लेती हैं।

ज्यादातर लड़कियां मां से ससुराल की बातें नहीं कर पाती हैं। ऐसे में जब वह मायके में मां के साथ होती हैं, तो अपने ससुराल के सदस्यों से जुड़ी हंसी-मजाक की बातें करती हैं।

यह भी देखे...इस करवा चौथ लगाएं हाथों में ये डिजाइन, मेहंदी से महके पति का जीवन

Tags:    

Similar News