World Heart Day 2022: लाल लाइट से जगमग हुआ विधान भवन, हृदय को स्वस्थ रखने का दिया संदेश

Lucknow News: विश्व हृदय दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश विधान भवन को फसाड़ लाइट (लाल रंग) से सजाया गया है।

Report :  Shashwat Mishra
Update: 2022-09-29 16:43 GMT

लाल लाइट से जगमग हुआ विधान भवन

Lucknow News: विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) के मौके पर उत्तर प्रदेश विधान भवन (UP Assembly Bhavan) को फसाड़ लाइट (लाल रंग) से सजाया गया है। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) द्वारा प्रदेश विधान भवन को प्रकाशमयी व्यवस्था से सुसज्जित कर प्रदेश के आम जनमानस में हृदय को स्वस्थ रखने के प्रति जन जागरूकता फैलाने के लिए संदेश दिया गया है।


महिला शक्ति को दिखाने के लिए गुलाबी रंग से गया था सजाया

बता दें कि इससे पहले 15 अगस्त, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, इंजीनियर्स-डे जैसे मौकों पर भी विधानभवन को फसाड लाइटिंग द्वारा जगमग किया जा चुका है।


विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान महिला सदस्यों हेतु आरक्षित विशेष दिवस के अवसर पर महिला शक्ति के अभिनंदन हेतु विधान भवन को प्रकाशमयी व्यवस्था के अंतर्गत गुलाबी रंग की रोशनी से सजाया गया था।

Tags:    

Similar News