Agra News: महिला अधिकारी से मारपीट मामले में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष, बेटा और भाई गिरफ्तार

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद नगर पंचायत में महिला ईओ से मारपीट और बंधक बनाने के मामले में में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष, बेटा और भाई को गिरफ्तार किया गया।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-11-18 17:28 GMT

महिला ईओ से मारपीट का मामला

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद नगर पंचायत (Fatehabad Nagar Panchayat) में महिला ईओ से मारपीट और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि जिस पर आरोप लगा है वह भाजपा की

पुलिस ने मुकदमे में 3 लोगों को किया गिरफ्तार

फतेहबाद की नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक हैं। पुलिस ने मुकदमे में नामजद नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक, उनके बेटे तरुण चक और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर ई ओ कल्पना बाजपेयी से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, सेवन सी एल ए, लूट, समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वाकया फतेहाबाद नगर पंचायत कार्यालय का है। आज नगर पंचायत कार्यालय पूरे दिन गहमागहमी से भरा रहा।

ईओ कल्पना वाजपेयी ने दी ये जानकारी

ईओ कल्पना वाजपेयी ने बताया कि वो अपने कार्यालय में बैठी काम कर रही थीं। तभी नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक अपने बेटे , भाई और समर्थकों के साथ कार्यालय में आईं। काम के लिए दबाव बनाने लगीं। उन्होंने फोन पर पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। ईओ कल्पना बाजपेयी का आरोप है कि उनसे कार्यलय के साथ थाने पर भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई। उन्हें बंधक बनाया गया। थाने पर महिला अधिकारी कल्पना वाजपेयी ने तहरीर दी तो नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ समर्थक भी थाने पहुंच गए। इसके बाद क्या हुआ खुद नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया।

खुद उनसे थाने में मारपीट की गई है: नगर पंचायत अध्यक्ष

हालांकि नगर पंचायत अध्यक्ष खुद को बेकसूर बता रही हैं। उनका कहना है कि वह विकास कार्यों की बात करने ईओ के कमरे में पहुंची थीं। तभी बातचीत के दौरान उनके बेटे ने बताया कि ईओ उनका वीडियो बना रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि खुद उनसे थाने में मारपीट की गई है।

Tags:    

Similar News