दोबारा शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करना पड़ा भारी, महिला पर तेजाबी हमला

यूपी के शाहजहांपुर में पुरूष ने महिला से दूसरी बार संबध बनाने के लिए कहा तो महिला ने इंकार कर दिया। गुस्साए पुरूष ने महिला पर तेजाब डाल दिया। जिससे महिला झुलस गई। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

Update: 2019-05-17 06:30 GMT
प्रतीकात्मक फोटो

शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर में पुरूष ने महिला से दूसरी बार संबध बनाने के लिए कहा तो महिला ने इंकार कर दिया। गुस्साए पुरूष ने महिला पर तेजाब डाल दिया। जिससे महिला झुलस गई। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी देखें : कान्स 2019: रेड कार्पेट पर उतरीं हुस्न की मल्लिका दीपिका पादुकोण, नजरों में गयी छा

घटना कोतवाली क्षेत्र की है। यहां की रहने करीब 45 साल की महिला के 50 साल के शख्स से पिछले 6 साल से अवैध संबंध थे। दोनो आपसी सहमती से संबंध भी बनाते थे। इसी के चलते बीती रात एक बाग में संबध बना लिए। पुरूष दोबारा संबंध बनाने की जिद करने लगा। महिला ने इंकार दिया। जिससे पुरूष काफी गुस्से मे आ गया। बाग में ही तेजाब की बोतल रखी थी। गुस्साए पुरूष ने महिला पर तेजाब से हमला कर दिया।

ये भी देखें :‘तनुश्री दत्ता’ ने नाना पाटेकर के यौन शोषण मामले मे क्लीन चिट को बताया झूठे गवाह

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर संजय राय का कहना है कि महिला और पुरूष के पिछले 6 साल से संबध थे। महिला का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News