Vikas Dubey News: ADG ने दिये अपराध में कमी के आंकड़ें, की प्रेस कॉन्फ्रेंस

एडीजी ने बताया कि अमर दुबे कानपुर मुठभेड कांड में वांछित और फरार था। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। इसके पास से एक सेमी आटोमेटिक पिस्टल बरामद हुई है।

Update: 2020-07-08 09:46 GMT

लखनऊ। कानपुर मुठभेड़ कांड में मुख्य आरोपी विकास दुबे अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। विकास की तलाश में पुलिस प्रदेश और प्रदेश के बाहर भी लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। इस बीच एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बुधवार को विकास दुबे के संबंध में एक प्रेस कांफ्रेंस कर के बताया कि पुलिस ने विकास दुबे के सबसे खास साथी अमर दुबे को मार गिराया है।

जिन्दा या मुर्दा, अब जल्द पकड़ा जाएगा विकास दुबे, मुखबिर हिरासत में

एक सेमी आटोमेटिक पिस्टल बरामद

एडीजी ने बताया कि अमर दुबे कानपुर मुठभेड कांड में वांछित और फरार था। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। इसके पास से एक सेमी आटोमेटिक पिस्टल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आज सुबह एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की मुठभेड में 50 हजार के इनामी अमर दुबे को मार गिराया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विकास गैंग के श्यामू वाजपेयी को दो अन्य साथियों भी बीती रात गिरफ्तार किया गया है।

प्रशांत कुमार ने कहा कि कानपुर घटना में साथियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। ऐसी कार्रवाई की जायेगी जो नजीर बनेगी और बदमाश पछतायेंगे।

कोशिश करो, तभी बनेगा भारत आत्मनिर्भर

इस साल डकैती में करीब 38 प्रतिशत की कमी

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे विपक्षी दलों के आरोपो के मद्देनजर एडीजी ने प्रदेश में अपराधों का आकंड़ा भी गिनाते हुए बताया कि यूपी में अपराधों में कमी आयी है। उन्होंने कहा कि इस साल डकैती में करीब 38 प्रतिशत की कमी आई है। लूट की वारदातों में 44.17 प्रतिशत की कमी, हत्या के मामलों में करीब 08 प्रतिशत की, फिरौती व अपहरण की वारदातों में 41 प्रतिशत की कमी तथा दहेज हत्या में 6.34 प्रतिशत की कमी आयी हैै।

बता दे कि बीती 02 जुलाई की रात को कानपुर के बिकारू गांव में हुई मुठभेड में 08 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे तब से ही फरार है और पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव, लखनऊ

बच्चों को बड़ी राहत: CBSE ने किया बड़ा एलान, सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती

Tags:    

Similar News