कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद ये गांव बना हॉट स्पॉट, ग्रामीणों में दहशत

इस एक नए मारीज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही लोग दहशत में थे। अब इसकी मौत के बाद से लोगों में दहशत का माहौल और काफी बढ़ गया है।

Update: 2020-06-21 14:50 GMT

एटा: जनपद में लगातार कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने सभी की चिंता बढा दी है। इसी क्रम में आज एक और कोरोना पोजिटिव की मौत के बाद थाना सकीट के गांव शेखूपुरा को प्रशासन ने हॉटस्पॉट ऐरिया घोषित कर आने व जाने पर रोक लगा दी।

1 जून को पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने बताया कि गांव शेखूपुरा निवासी 40 वर्षीय चंद्रपाल की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गयी। जिसकी जानकारी हमें आगरा के एस एन एम सी मैडिकल कालेज से प्राप्त हुई है।

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत केस में BJP नेता ने उठाये ये सवाल, की बड़ी मांग

उन्होंने बताया कि मृतक का सैम्पल आगरा में उपचार के दौरान 1 जून को पॉजिटिव आया था। उसके बाद उसकी आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर हमने पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के गांव शेखपुरा को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।

जारी कोरोना वायरस का कहर

इस एक नए मारीज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही लोग दहशत में थे। अब इसकी मौत के बाद से लोगों में दहशत का माहौल और काफी बढ़ गया है। आये दिन कोरोना के बढ़ते मामलों ने जिले में हाहाकार मचा कर रखी है। जनपद में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 94 हो गयी है साथ ही मृतक संख्या अब 7 हो गयी है। जिला मुख्यालय पर 16 स्थानों को हॉटस्पॉट ऐरिया घोषित किया है।

ये भी पढ़ें- वेंटिलेटर पर बवालः इस राज्य सरकार ने लगाया केंद्र पर बड़ा आरोप

वहीं देश में कोरोना वायरस ने अपना आतंक फैला रखा है।देश में लगातार एक-एक दिन में 10-12 हजार केस बढ़ रहे हैं। कल तो देश में 24 घंटे में 15 हजार नए केस सामने आये। देश में लगातर बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या ने सभी दिलों में चिंता की लकीरें खीच दी हैं। सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी अभी तक इस वायरस पर कोई काबू नहीं पाया जा सका है।

रिपोर्ट- सुनील मिश्रा

Tags:    

Similar News