Agra News: इस तस्कर के दिमाग ने फिल्मों को भी पीछे छोड़ा, ट्रक के अंदर एंबुलेंस, उसके अंदर मिला नशे का ये सामान

Agra News: शातिर तस्कर ने 200 किलो गांजे से भरी एम्बुलेंस को ट्रक के अंदर छिपा रखा था। तस्कर की प्लानिंग देखकर हरीपर्वत पुलिस भी हैरान रह गई। ऐसा होना लाजिमी भी था। गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर एम्बुलेंस के अंदर छिपा रखी थी।

Update: 2023-06-30 13:27 GMT
Agra police arrested ganja smuggler (Photo-Social Media)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए गांजा तस्कर चन्द्रवीर ने पूरी प्लानिंग की थी। लेकिन ढाबे पर खाना खाना तस्कर को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी तस्कर को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया।

तस्कर की प्लानिंग देखकर पुलिस भी हुई हैरान

शातिर तस्कर ने 200 किलो गांजे से भरी एम्बुलेंस को ट्रक के अंदर छिपा रखा था। तस्कर की प्लानिंग देखकर हरीपर्वत पुलिस भी हैरान रह गई। ऐसा होना लाजिमी भी था। गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर एम्बुलेंस के अंदर छिपा रखी थी। पुलिस ने एंबुलेंस से गांजा बरामद किया तो तस्कर के होश उड़ गए। पुलिस पूछताछ में आरोपी तस्कर चंद्रवीर ने सब कुछ सच उगल दिया। तस्कर चंद्रवीर ने पुलिस को बताया कि वह उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर निकला था। दिल्ली में उसे गाड़ी की सप्लाई करनी थी। रास्ते में एंबुलेंस खराब हो गई। एंबुलेंस को सही सलामत ले जाने के लिए उसने ट्रक को किराए पर लिया। एंबुलेंस को ट्रक में लादा और उड़ीसा के लिए निकल लिया।

गांजे की कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई

भूख लगने पर ट्रक ड्राइवर और तस्कर चन्द्रवीर खाना खाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर के ढाबे पर रुक गए। बस यहीं पर दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सर्विलांस के माध्यम से हरी पर्वत पुलिस को तस्कर के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी तस्कर को पुलिस ने 200 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त शहर सूरज राय ने बताया कि तस्कर के कब्जे से बरामद किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के कब्जे से 6 फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के साथ और कौन तस्करी के इस खेल में शामिल है, इस बारे में भी जानकारी की जा रही है। आपको बता दें कि देश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी की जा रही है। युवा पीढ़ी को नशे का आदी बनाया जा रहा है। गांजे की तस्करी के लिए तस्कर नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

Tags:    

Similar News