अखिलेश का बीजेपी पर बड़ा हमला, जनता का ध्यान भटकाने के लिए कराए जा रहे दंगे

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा बीजेपी अर्थव्यवस्था, रोजगार और किसानों के मुद्दे पर पूरी तरह फेल साबित हुई है इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए दंगे कराए जा रहे हैं।

Update: 2019-12-22 09:36 GMT

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा बीजेपी अर्थव्यवस्था, रोजगार और किसानों के मुद्दे पर पूरी तरह फेल साबित हुई है इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए दंगे कराए जा रहे हैं। दंगों से भाजपा को फायदा होता है। आज यही लोग सत्ता में हैं इसलिए दंगे भड़काए जा रहे हैं।

25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री उसी लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे हैं, जिसे समाजवादियों ने बनवाया। उन्हें अटल जी के गांव में एक विश्वविद्यालय बनवाना चाहिए लेकिन उन्हें तो काम ही करना नहीं आता।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर बोला बड़ा हमला, कही ये बात

भाजपा के लोगों के लिए कोई कानून नहीं है: अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि विपक्ष के लिए तो धारा 144 लगाई जा रही है लेकिन भाजपा के लोगों के लिए कोई कानून नहीं है। धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लखनऊ में आयोजन किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने एनआरसी का विरोध करते हुए कहा कि गांवों में लोगों के पास दस्तावेज नहीं है। एनआरसी से पूरा देश एक बार फिर लाइन मे लग जाएगा। नोटबंदी लागू होने से पब्लिक को बहुत परेशानियां हुई थी।

एक बार फिर से वैसे ही हालात बनाने की कोशिश की जा रही है। नोटबंदी लागू करते समय कहा गया था कि कालाधन खत्म हो जाएगा। आतंकवाद, नक्सलवाद खत्म हो जाएगा लेकिन कुछ नहीं हुआ। जनता की दिक्कतें जरुर बढ़ गई।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव ने कहा कमाल के मुख्यमंत्री हैं योगी जी

नागरिकता कानून देश के संविधान का उल्लंघन: अखिलेश

उन्होंने ये भी कहा कि नागरिकता कानून देश के संविधान का उल्लंघन है। इसलिए सपा इसका विरोध कर रही है। हमने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। हिंसा भाजपा के इशारे पर की जा रही है।

अखिलेश ने यही पर नहीं रुके आगे कहा कि बीजेपी के 300 से ज्यादा विधायक सरकार के विरोध में हैं। ये सभी नया साल आने पर सरकार के साथ टी-20 खेलने जा रहे हैं। सरकार अपनी असफलता से जनता का ध्यान बंटाना चाहती है। इसलिए जानबूझकर हिंसा फैलाई जा रही है।

ये भी पढ़ें...इन्हें उजाड़ कर ही दम लेगी भाजपा सरकार, अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

Tags:    

Similar News