UP News: चाचा शिवपाल साथ हैं, अब लोकसभा-विधानसभा चुनाव हम ही जीतेंगे..सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान

Etawah News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा चाचा शिवपाल अब साथ आ गए हैं। चाचा पार्टी में हमारे साथ-साथ हैं। आने वाले सभी चुनाव हम जीतेंगे।

Written By :  aman
Update: 2022-12-23 09:59 GMT

अखिलेश यादव और शिवपाल यादव (Social Media)

Etawah News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार (23 दिसंबर) को चाचा शिवपाल यादव को लेकर बड़ा बयान दिया। अखिलेश यादव बोले, अब चाचा साथ आ गए हैं। चाचा पार्टी में हमारे साथ-साथ हैं। आने वाले सभी चुनाव हम जीतेंगे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा, लोकसभा चुनाव 2024 और यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज करेगी। इस दौरान अखिलेश ने चाचा शिवपाल की जमकर तारीफ की। 

समाजवादी गुजरात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ये बातें इटावा में कही। अपने बयान में उन्होंने प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर निशाना भी साधा। इतना ही नहीं, मैनपुरी में सपा की जीत पर उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, गुजरात मॉडल पर मैनपुरी मॉडल भारी पड़ा। ये सबने देखा। 

'संगठन विस्तार पर चाचा को मिलेगी जिम्मेदारी'

अखिलेश यादव ने ये बातें शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कही। उस वक्त दोनों नेता (चाचा-भतीजा) एक ही मंच पर थे। मैनपुरी में देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा, 'संगठन विस्तार होने पर चाचा को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।' 

शिवपाल को नई जिम्मेदारी जल्द !

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज एक बार फिर चाचा शिवपाल की जमकर तारीफ करते दिखे। उन्होंने एक बार फिर बताया कि शिवपाल यादव का सपा में वापस लौटना पार्टी के लिए हितकारी रहेगा। अखिलेश के इस बयान के बाद अब उन कयासों को भी बल मिलने लगा है कि, शिवपाल यादव को जल्द ही पार्टी में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। क्योंकि, शिवपाल ने जब से अपना दल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का सपा में विलय किया है, इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा जाएगा।

'मैनपुरी मॉडल' रहा सफल 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा, 'मैनपुरी मॉडल' (Mainpuri Model) ने गुजरात मॉडल को फेल कर दिया। उन्होंने कहा, बीजेपी वाले क्या-क्या सपने देख रहे थे। आजमगढ़ और रामपुर को हरा लिया तो क्या यहां भी हरा लेंगे। सपा सुप्रीमो ने कहा, मैनपुरी और जसवंतनगर के लोग स्प्रिंग की तरह हैं जितना दबाओगे उतना ही उछल जाएंगे। ये जीत छोटी जीत नहीं है। मैनपुरी की जीत ने समाजवादियों को नई ऊर्जा प्रदान की है।'

अखिलेश- 2024 क्या 2027 भी जीतेंगे

अखिलेश यादव ने यहां कहा, 'हमारे सामने 2024 का लोकसभा चुनाव है। वहीं 2027 विधानसभा चुनाव भी है। अब तो चाचा भी साथ हैं। ना केवल 2024 जीतेंगे, बल्कि 2027 भी जीतेंगे।' सपा नेता इरफान सोलंकी के जेल बदलने पर सपा अध्यक्ष ने कहा, 'सरकार जेल बदलेगी, हम हर जेल में जाएंगे। उन्होंने योगी सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार करते हुए कहा, अन्याय ज्यादा दिन चलने वाला नहीं। समाजवादियों ने जेल भरो आंदोलन का ऐलान कर दिया है। हमारे विधायक को कानपुर से महाराजगंज कर दिया।'

Tags:    

Similar News