UP Politics: पंश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर ध्यान देने से पहले खुद का विश्लेषण करे बीजेपी-अखिलेश यादव

UP Politics: सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार ने पुलिस प्रशासन और धनबल से पंचायत चुनाओं में जमकर धांधली की।

Update: 2023-07-13 13:30 GMT
Akhilesh Yadav (PHOTO: social media )

UP Politics: पंश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को सुदूर पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव की बड़ी चिंता हो रही है। लेकिन बीजेपी के सत्ता संरक्षण में उत्तर प्रदेश के होने वाले कोई भी चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष नहीं हो पा रहा है। यहां पंचायत चुनाव में विपक्ष के मतों पर खुलेआम डाका डाला गया। इस दौरान भजपा ने मतदाताओं के साथ जोर जबरदस्ती की। इको भला कोई कैसे इग्नोर कर सकता है।

निकाय चुनावों मे हो रही वोटों की लूट

सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार ने पुलिस प्रशासन और धनबल से पंचायत चुनाओं में जमकर धांधली की। योगी सरकार में पिछले 6 सालों में उत्तर प्रदेश होने वाले पंचायत, नगर निकाय, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में वोटों को लूटा गया। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को अलग-अलग माध्यमों से धमकाया गया। कई लोगों को वोट भी नहीं डालने दिया गया। प्रत्याशियों से उनके नामांकन पत्र जबरन छीन लिए गए। यूपी में पंचायत चुनाव के दौरान फायरिंग हुई थी। बम फोड़े गए। बैलेट बाक्स लूटे गए। महिलाओं की साड़ी फाड़ी गई। मारपीट हुई इस दौरान कईयों को गंभीर चोटें आईं। भाजपा नें सत्ता के लालच में लोकतंत्र को कलंकित किया।

बीजेपी सरकार में लोकतंत्र और संविधान खतरे में

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। सत्ता का दुरूपयोग करते हुए नौकरशाही का राजनीतिकरण कर दिया है। चुनावों में विपक्षी दलों के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। राजनीतिक विरोधियों के साथ दुष्मन सा व्यवहार कर रही है बीजेपी। ये सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में तो चुनाव मात्र एक दिखावा है। पूरी सरकारी मशीनरी बीजेपी कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रही है, जो भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए हर हथकंडे अपनाती है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को दूसरे की बुराई करने से पहले खुद का विश्लेषण करना चाहिए।

Tags:    

Similar News