UP Politics: भाजपा इंडिया के नाम से घबरा गई है, बोले-अखिलेश यादव

UP Politics: अखिलेश ने महागठबंधन का नया नाम इंडिया की सराहना करते हुए कहा कि यह नाम अच्छा है। इंडिया एक संदेश भी है।

Update: 2023-07-19 17:11 GMT
Akhilesh Yadav (PHOTO: social media )

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि भाजपा इंडिया के नाम से घबरा गयी है। पहले बीजेपी के लोग विपक्ष को इंडिया नाम से डराते थे। अब ऐसा क्या हो गया कि वे इंडिया नाम से डर रहे हैं। अखिलेश ने महागठबंधन का नया नाम इंडिया की सराहना करते हुए कहा कि यह नाम अच्छा है। इंडिया एक संदेश भी है। इंडिया का संदेश विकास और समग्रता है। विकास के साथ समग्रता की बात हमारी सामाजिक और धर्मनिरपेक्षता के प्रति प्रतिबद्धता को शामिल करता है। हमारा देश तरक्की करे। खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़े यही इंडिया का संदेश है।

बीजेपी ने जनता को झूठा सपना दिखाया

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को झूठा सपना दिखाया। भाजपा का एक भी काम जमीन पर नहीं उतरा। इस परिस्थिति में विकास कैसे संभव हो पाएगा।

इण्डिया एलायंस की जीत तय-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि इण्डिया एलायंस की जीत उसी समय तय हो गयी जब बीजेपी ने एनडीए की बैठक उसी तिथि में बुला ली। उन्होंने कहा कि जनाता आने वालों का इंतजार करती है। जबकि जाने वालों की विदाई करती है। बीजेपी की बैठक उनका विदाई समारोह था। भाजपा की विदाई तय है। इण्डिया देश को विकास के नए रास्ते पर ले जाएगा।

बेरोजगारी, महंगाई आम जन बेहाल

सपा प्रमुख ने कहा कि जो समस्याएं पहले से चली आ रही हैं वह जस की तस दिखाई दे रही है। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ती जा रही है। बीजेपी ने बड़ी-बड़ी बातें की। नोटबंदी के समय कहा गया था कि इससे भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। कर्नाटक में जनता ने बीजेपी सरकार बदल दी क्योंकि वहां 40 प्रतिशत कमीशन का भ्रष्टाचार था।

नोटबंदी दुनिया में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा फैसला

अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी देश ही नहीं दुनिया में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा फैसला था। नोट बंदी के बाद सरकार पहले 2000 रूपये का नोट लाई फिर उसे बंद कर दिया। अभी तक यह जानकारी साझा नही किया गया कि किन बैंकों में 2000 रूपये के नोट सबसे ज्यादा जमा हुए हैं। यदि सरकार यह नहीं बता रही है तो इसका मतलब वह भ्रष्टाचारियों के साथ है।

Tags:    

Similar News