UP Politics: अखिलेश यादव नें भाजपा विरोधी पार्टियों से की अपील, बीजेपी को हराने में करें सहयोग

UP Politics: 2024 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी बीजेपी विरोधी पार्टियों से समर्थन मांगा है। अखिलेश यादव नें कहा कि इस बार यूपी इतिहास रचेगा।;

Update:2023-06-19 18:52 IST
UP Politics: अखिलेश यादव नें भाजपा विरोधी पार्टियों से की अपील, बीजेपी को हराने में करें सहयोग
akhilesh yadav (Photo-Social Media)
  • whatsapp icon

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोक सभा चुनाव 2024 चुनाव को लेकर सक्रीय हो गए हैं। पिछले दिनों निकाय चुनाव में जो गलतियां की थी उसे नहीं दोहराना चाहते। उन्होंने पार्टी के सभई पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी सौंप दी है। इसके अलावा पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार मीटिंग कर रहै हैं। कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय रहने लिए कहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की भूमिका बहुत बड़ी है। इसबार प्रदेश में बहुत बड़ा बदलाव होगा। समाजवादी पार्टी के पास प्रदेश और देश को लेकर विजन है। विकास का मॉडल है। गरीबों को आगे बढ़ाने का जज्बा है। समाजवादियों ने हमेशा पीड़ितों और गरीबों को न्याय दिलाया है। जनता को समाजवादियों से उम्मीद है। समाजवादी पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके अन्याय, अत्याचार से खत्म करेगी और जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी।

प्रशासनिक तंत्र का गलत उपयोग कर रही BJP

सपा प्रमुख ने प्रदेश के योगी सरकार पर नशाना साधते हुए लाला कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ थी। भाजपा के विरोध में और समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट हुआ था लेकिन भाजपा ने प्रशासनिक अधिकारियों और सत्ता का दुरूपयोग करके परिणाम अपने पक्ष में कराया, जिससे जनता में भाजपा को लेकर बहुत नाराजगी है। उत्तर प्रदेश और पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा के दुरूपयोग से परेशान और पीड़ित है।

बीजेपी विरोधी पार्टियों से मांगा समर्थन

अखिलेश यादव ने कहा कि जो दल भाजपा को हटाना और हराना चाहते है वे बड़े दिल के साथ समाजवादी पार्टी के साथ आयें।सपा का साथ और सहयोग करें। समाजवादी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में समय-समय पर सभी दलों का साथ लिया है और उनको सम्मान दिया है।

Also Read

महाबैठक में तय होगी गठबंधन की रूपरेखा

उन्होंने कहा कि 23 जून 2023 को पटना में विपक्षी दलों की बैठक है। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की रूपरेखा तय होगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी मजबूती से भाजपा का मुकाबला कर रही है। संगठन को मजबूत करने में लगे है। समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार हर स्तर पर संघर्षरत है।

बिजली शंकट के कारण गर्मी और लू से जा रही जाने

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली संकट के कारण इस भीषण गर्मी और लू में लोगों की जानें जा रही है। अस्पतालों में मौतें हो रही है। सरकार इलाज नहीं दे पा रही है। एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पा रही है। भाजपा सरकार बलिया और देवरिया सहित अन्य जनपदों में बड़ी संख्या में गर्मी-लू से हुई मौतों को अपने झूठ तंत्र से नकार रही है। भाजपा सरकार इन मौतों के प्रति पूरी तरह से संवेदनहीन व्यवहार कर रही है। जनता के प्रति ऐसा क्रूर और निर्मम रवैया किसी सरकार में नहीं देखा गया।

Tags:    

Similar News