UP Politics: INDIA गठबंधन के लिए पीएम पद कोई मुद्दा नहीं...कई बड़े चेहरे-अखिलेश यादव

UP Politics: सपा प्रमुख ने कहा कि INDIA गठबंधन में कई योग्य नेता हैं जो प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं। सभी ने अपने-अपने राज्य में अच्छे विकासकार्य किए हुए हैं।

Update: 2023-07-28 15:52 GMT
अखिलेश यादव (Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दस साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। भाजपा सरकार ने अपने स्वार्थ के लिए मणिपुर जैसी घटनाओं होने दिया। आलम यह है कि पीएम मोदी इस समय लोकसभा का सामना नहीं कर पा रहे हैं। बीजेपी की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा है। इस सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ गई है। किसानों की आय नहीं बढ़ी। देश की जनता ने भाजपा को दस साल तक देख लिया।

महंगाई चरम पर

अखिलेश यादव आज राजस्थान में अजमेर यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं। ये लोग देश को क्या आगे बढ़ाएंगे? बीजेपी इंडिया गठबंधन का मुकाबला नहीं कर सकती। इस सरकार में महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर, सरसों का तेल, खाने-पीने की चीजें सब महंगी हैं। इस सबका मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है? बीजेपी सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की जेब काटकर मुनाफा अपने उद्योगपति मित्रों की तिजोरियों में डाल रही है।

पीएम पद कोई मुद्दा नहीं..कई चेहरे

सपा प्रमुख ने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन में कई योग्य नेता हैं जो प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं। सभी ने अपने-अपने राज्य में अच्छे विकासकार्य किए हुए हैं। गठबंधन के लिए पीएम पद कोई मुद्दा नहीं है। हमारे पास कई चेहरे हैं। कई च्वाइस हैं। जबकि भाजपा के पास तो सिर्फ एक चेहरा है। जबकि बीजेपी के पास कोई च्वाइस नहीं है।

समाजवादी व्यापार सभा ने की 50 लाख मुआवजे की मांग

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा है कि BJP राज में जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अधिकारियों की संवेदनहीनता और क्रूरता के कारण कानपुर में 23 जुलाई को जान गंवाने वाले ट्रक चालक बलबीर सिंह की मौत के मामले में आज समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा देने और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।

Tags:    

Similar News