UP Politics:समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा से सपा साधेगी मतदाताओं को, अखिलेश बोले-इत्र नगरी को बीजेपी सरकार ने किया बर्बाद

UP Politics: अखिलेश यादव इस यात्रा से कन्नौज सहित पूरे प्रदेश में बीजेपी के कार्यों की पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि अपने इत्र के लिए मशहूर कन्नौज अपने दुर्दिनों के दौर से गुजर रहा है।;

Update:2023-07-27 23:06 IST
akhilesh yadav (Photo-Social Media)

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पर्टियां सक्रिय है । सभी अपने-अपने क्षेत्र में मतदाओं को साधने में जुटे हुए हैं। इसकी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा 6 अगस्त 2023 को कन्नौज में समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा निकालने जा रही है। कन्नौज में काऊमिल्क प्लांट से यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा मंडी तक जाएगी। बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता इस यात्रा में शिरकत कर सकते हैं।

Also Read

बीजेपी नें इत्र नगरी को किया बर्बाद

अखिलेश यादव इस यात्रा से कन्नौज सहित पूरे प्रदेश में बीजेपी के कार्यों की पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि अपने इत्र के लिए मशहूर कन्नौज अपने दुर्दिनों के दौर से गुजर रहा है। सपा सरकार नें कन्नौज के विकास के लिए दूरदर्शी नीतियां अपनाते हुए कई कदम उठाए थे। कन्नौज इत्र उद्योग के लिए मशहूर है, इस उद्योग के विकास के साथ इत्र म्यूजियम बनाने की योजना बनाई थी। कन्नौज में काऊमिल्क प्लांट भी सपा सरकार में लगा था। दुग्ध विकास की इस योजना को बीजेपी ने बर्बाद कर दिया। यहां एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी चालू किया गया था। कन्नौज में जिला अस्पताल में महिला विंग का निर्माण और कन्नौज-तिर्वा 4 लेन सड़क का भी निर्माण हुआ था।

रोजगार न मिलने से युवा परेशान

सपा प्रमुख ने कहा कि जबसे बीजेपी सरकार आई है राज्य का विकास अवरुद्ध हो गया है। रोजगार न मिलने से नौजवानों का भविष्य भी अंधकार में हो गया है। भाजपा ने सपा सरकार के विकास कार्यों को बर्बाद करना ही अपना विद्वेषी स्वभाव बना लिया है। भीषण गर्मी में बिजली की महंगाई के साथ घंटों-घंटों कटौती से लोग त्रस्त है।

बीजेपी ने वादा पूरा नहीं किया

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जनता से किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी नहीं मिली है। रोटी-रोजगार के भी वादे हवा-हवाई साबित हुए है। विपक्षियों को हर तरह से परेशान किया जा रहा है। भाजपा के इस कार्यशैली से आम जनता में आक्रोश है। बता दें कि समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा का नेतृत्व अखिलेश अखिलेश यादव खुद करेंगे।

Tags:    

Similar News