जरूरतमंदों को बांटा राशन सामग्री किट, अक्षय पात्र वृंदावन के कार्य की हो रही तारीफ

अक्षय पात्र वृंदावन के तत्वाधान में जरूरतमंदों को राशन सामग्री का किट वितरित किया गया। अक्षय पात्र वृंदावन के परम पूज्य श्री अनंत वीर्य महाराज के मार्गदर्शन में और सहयोग से लोकभारती द्वारा राशन सामग्री का किट बांटने का कार्य किया गया।

Update: 2020-06-18 07:57 GMT

लखनऊ: अक्षय पात्र वृंदावन के तत्वाधान में जरूरतमंदों को राशन सामग्री का किट वितरित किया गया। अक्षय पात्र वृंदावन के परम पूज्य श्री अनंत वीर्य महाराज के मार्गदर्शन में और सहयोग से लोकभारती द्वारा राशन सामग्री का किट बांटने का कार्य किया गया।

आचार्य चंद्र भूषण तिवारी, संजय सिंह और आपदा प्रबंधन के संयोजक कैप्टन सुभाष ओझा द्वारा महिला समूह हाईकोर्ट लखनऊ कैंपस के पास जरूरतमंद लोगों को राशन किट दिया।

यह भी पढ़ें...सूर्य ग्रहण 2020: अगर आप इस राशि के हैं तो करना होगा ये काम

इसके साथ ही औरंगाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास रिक्शा कॉलोनी में महिलाओं को राशन वितरित किया गया। राशन सामग्री पाकर जरूरत मंद लोगों के चेहरे पर खुशी आ गई। राशन सामग्री के किट में आटा, दाल, चावल, तेल और मसाला इत्यादि शामिल था।

यह भी पढ़ें...पाक खिलाड़ी जाएंगे जेलः इमरान ने दी कानून को मंजूरी, अब क्या होगा

कोरोना संकट के दौर में जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न वितरित किया गया जो कि एक सराहनीय कार्य है। लोगों ने अक्षय पात्र वृंदावन के तत्वाधान में किए इस सराहनीय की जमकर तारीफ की।

Tags:    

Similar News