Aligarh News: खौफनाक! पत्नी की लाश बक्से में बंद कर चल दिया नोएडा, लेकिन हो गया कांड

Aligarh News: अलीगढ़ की क्वार्सी थाना पुलिस व थाना टप्पल पुलिस ने शव को कब्जे लेते हुए यमुना एक्सप्रेस वे से टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मृतक महिला के परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई।

Update: 2023-10-21 09:25 GMT

पुलिस ने कार से बरामद किया शव (न्यूजट्रैक)

Aligarh News: टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक पत्नी की हत्या कर शव को बक्से में बंद करके अलीगढ़ से नोएडा ठिकाने लगाने ले जा रहा था। जिसकी सूचना मृतक महिला के परिवार वालों हुई। मृतक महिला के परिवार वालों ने अलीगढ़ के थाना क्वार्सी में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की। अलीगढ़ की थाना क्वार्सी पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए गाड़ी का पता लगा कर पीछा किया। पीछा करने के दौरान टप्पल पुलिस के सहयोग से यमुना एक्सप्रेस वे पर मृतक महिला सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा सहयोगी जिस गाड़ी से ले जा रहा था। मौके से गाड़ी में दोनों को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Aligargh News: अलीगढ़ में आवारा गोवंश ने ली ज्वेलर्स की जान, मौके पर दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

यमुना एक्सप्रेस से किया गिरफ्तार

अलीगढ़ की क्वार्सी थाना पुलिस व थाना टप्पल पुलिस ने शव को कब्जे लेते हुए यमुना एक्सप्रेस वे से टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मृतक महिला के परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर मृतक महिला के परिवार वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल पहुंचे। अलीगढ़ की टप्पल थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्वार्सी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अलीगढ़ भेज दिया गया है।

दो माह पूर्व हुई थी शादी

मामला क्वार्सी थाना क्षेत्र के आजाद नगर के रहने वाले युवक की शादी नगला पटवारी की रहने वाली बुशरा नामक युवती से दो माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही युवक के परिवार वाले मृतक युवती को परेशान करते आ रहे थे। आए दिन युवती से मारपीट करते थे। जान से मारने की धमकी भी देते थे। मृतक युवती के भाई राजू ने जानकारी देते बताया सूचना मिली थी कि आपकी लड़की को मारकर बक्से में रखकर नोएडा ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही इसकी जानकारी अलीगढ़ थाना क्वार्सी पुलिस को दी गई। घटना की लिखित शिकायत देते हुए मारने में सहयोग देने वाले लोगों के नाम बताए। पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की।

Aligarh News: पत्नी को तीन तलाक देकर पति ने घर से निकाला, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

मृतक के भाई राजू ने बताया कि दो माह पूर्ण बहन बुशरा की शादी की थी। ससुराल पक्ष बहन के साथ मारपीट करते थे। वही, आज पता चला। कि बहन की हत्या कर दी। ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की थी। बहन की मौत के बाद शव को बक्से में बंद कर अलीगढ़ से नोएडा ले जा रहा था। इस घटना की सूचना थाना क्वार्सी पुलिस को दी। वहीं, ससुराल के लोग घर में ताला बंद कर फरार हो रहे थे। पुलिस पहुंच गई और आरोपी की माँ को पकड़ लिया। आरोपी को टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। मायके पक्ष ने थाना क्वार्सी में हत्या की तहरीर दी है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकार सिविल लाइन अशोक कुमार सिंह ने बताया। कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News