Aligarh News: दो गुटों में वर्चस्व को लेकर गोलाबारी, गोली लगने से घायल अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Aligarh News: पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ उसके बाद दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Update: 2023-08-16 13:20 GMT
आगरा में बीजेपी नेता को बदमाशों ने मारी गोली: Photo- Social Media

Aligarh News: बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बारहद्वारी इलाके में देर रात दो गुटों में वर्चस्व को लेकर फायरिंग हो गई। दो गुटों के बीच हुई आपसी फायरिंग में गोली लगने के चलते 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में इलाका थानाध्यक्ष समेत पुलिस के उच्च अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि किसी रंजिश के मामले को लेकर दोनों गुटों में विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए और फायरिंग हो गई।

वर्चस्व की लड़ाई

इस दौरान बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति पक्ष के और दूसरे पक्ष के बीच वर्चस्व की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी वर्चस्व की बात को लेकर दोनों गुटों में वाद विवाद होने लगा और मामला लगातार बिगड़ता चला गया। जिसके बाद देखते ही देखते दोनों गुटों के लोग अपने अपने वर्चस्व को लेकर आमने सामने आ गए और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। दोनों तरफ से हो रही फायरिंग में गोली लगने से 2 लोग घायल हो गए। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल से तथ्य जुटाते हुए मामले की जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुटी हुई है।

मौके पर शांति व्यवस्था कायम

इस पूरे मामले पर बन्नादेवी क्षेत्र सीओ द्वितीय का कहना है कि थाना बन्ना देवी क्षेत्र अंतर्गत पूर्व से ही परिचितों के बीच हुए आपसी झगड़े में घायल व्यक्ति आंशिक रूप से घायल है, जो कि पूरी तरह से खतरे से बाहर है। मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रचलित की जा रही है। तो वहीं तथ्यों की तशदीक की जा रही है। जबकि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Tags:    

Similar News