Aligarh News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकली नोटों के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार

Aligarh News : प्रदेश के अलीगढ़ के थाना कस्बा पैंठ बाजार से पुलिस ने नकली नोटों को बाजार में सप्लाई करने वाले एक महिला सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 के 40 नकली नोट बरामद हुए हैं।

Update: 2024-07-21 14:36 GMT

Aligarh News : प्रदेश के अलीगढ़ के थाना कस्बा पैंठ बाजार से पुलिस ने नकली नोटों को बाजार में सप्लाई करने वाले एक महिला सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 के 40 नकली नोट बरामद हुए हैं। इसके साथ ही एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है।

प्रदेश के अलीगढ़ में थाना लोधा कस्बा पैंठ से का है, यहां पुलिस ने शनिवार की रात देर रात में एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच-पांच सौ रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि महिलाएं नकली नोट बाजार में चलाने के बाद बदलते हुए असली रकम को अपने पास रख लेती थीं। 500 रुपए के नकली नोट चलाकर कुल 17 हजार, 800 रुपए असली प्राप्त किए। 

20 हजार के नकली नोट बरामद

पैंठ बाजार में किसी तरह दुकानदारों को नकली नोटों की भनक लग गई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही महिला रफूचक्कर हो गई, लेकिन दो युवकों को मौके से हिरासत में ले लिया। इसके बाद महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों से 500 के 40 नोट यानी कुल मिलाकर 20 हजार के नकली नोट बरामद हुए। इसके साथ ही 17,800 रुपए के असली नोट भी मिले। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली नोटों से खरीदा हुआ सामान तेल, शैंपू भी बरामद किया। युवक के पास से दो बाइक और चार मोबाइल मिले हैं, जिसमें से एक बाइक एटा से चोरी की गई बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस ने पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजू पुत्र नाथूराम निवासी रामपुर,  जिला हाथरस, सुखबीर सिंह पुत्र सोरन सिंह निवासी नगला नीजरों, थाना सिकंद्राराऊ, जिला हाथरस और सुधा पत्नी धर्मेंद्र निवासी नगला नीजरों, थाना सिकंद्राराऊ, जिला हाथरस बताया है। बता दें कि राजू के खिलाफ हाथरस, बदायूं और अलीगढ़ में अलग-अलग धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करके जेल भेज दिया है।

Tags:    

Similar News