Aligarh News: साध्वी प्राची ने कहा- हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है देश

Aligarh News: टप्पल स्थित सत्यवती पैलेस में साध्वी प्राची ने साधु, संतों और श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

Update: 2023-09-10 13:29 GMT

Sadhvi Prachi

Aligarh News: विश्व हिंदू महासंघ द्वारा हिंदू राष्ट्र के निर्माण के लिए रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अलीगढ़ के टप्पल में कार्यक्रम को लेकर शोभा यात्रा भी निकाली गई। वहीं टप्पल स्थित सत्यवती पैलेस में साध्वी प्राची ने साधु, संतों और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुओं को जगाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज इंद्र देवता भी बहुत प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि हिंदू जाग रहा है और हिंदू राष्ट्र की ओर हिंदू बढ़ रहा है।

हिंदू बेटियों को देना होगा धर्म के कट्टर संस्कार

लव जेहाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक हिंदुस्तान के धर्मगुरु अपनी धार्मिक कथाओं और कार्यक्रमों में हिंदू बेटियों को धर्म के कट्टर संस्कार नहीं देंगे। तब तक लव जेहाद होता रहेगा। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर उन्होंने कहा। कि स्वामी प्रसाद मौर्य बिन पेंदे का लोटा है। कल तक बीजेपी की रबड़ी मलाई बहुत चाट रहे थे। आज हिंदू धर्म में ही कमियां दिखाई देने लगी है। फायर ब्रांड हिन्दूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि जिन लोगों ने हिंदू धर्म को मिटाने का प्रयास किया, चाहे वह औरंगजेब, बाबर हो कितने ही आए और चले गए। उन्होंने संबोधन में कहा कि हिंदू अपनी जाति-पात छोड़कर खुद को हिंदुस्तानी कहें।

हिंदुस्तान हमारा था, हमारा है, हमारा ही रहेगा

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की रक्षा और सुरक्षा के लिए हमको संकल्प करना होगा। आने वाले समय में देश हिंदू राष्ट्र घोषित होने वाला है। क्योंकि देश का जब विभाजन हुआ तो हिंदुस्तान हमें मिला। हिंदुस्तान हमारा था। हमारा है। हमारा ही रहेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका को अमेरिका कहा जाता है। कोई दूसरा नाम नहीं है। रूस को रुस कहा जाता है। जापान को जापान कहा जाता है। तो भारत को भी भारत ही कहा जाना चाहिए। इंडिया नहीं कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका, जापान, रूस, इंडोनेशिया को मां नहीं कहा जाता, वहीं पूरे विश्व के अंदर केवल हिंदुस्तान ऐसा देश है। जिसको भारत मां कहकर पुकारा जाता है। कहीं और ऐसा नहीं कहा जाता है।

Tags:    

Similar News