Amethi: सेना के जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई, ड्यूटी के दौरान हुआ था निधन

Amethi: सेना के जवान का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को गांव पहुंचा। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

Update: 2022-12-14 14:31 GMT

सेना के जवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

Amethi: शतावरी में तैनात सेना के जवान का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को गांव पहुंचा। जवान पार्थिव शरीर पहुंचते ही कोहराम मच गया। जवान के दो वर्ष की बेटी और छह माह का मासूम बेटा भी है। अंतिम दर्शन के लिए इलाके संभ्रांत लोगों का जमावड़ा लग गया। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

2011 में अनिल कुमार सिंह का चयन हुआ था भारतीय सेना

जिले के फुर्सतगंज थाना क्षेत्र की ब्रहमनी गांव निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र राम सागर का चयन भारतीय सेना में वर्ष 2011 में हुआ था। भारतीय सेना शामिल होकर देश की सेवा का जज्बा लिए जवान जम्मू के सतावरी में तैनात था। अनिल का बचपन से सपना था कि वह अपने पिता की तरह देश की सेवा करेगा। सब कुछ अच्छा चल रहा था। परंतु समय को कुछ और ही मंजूर था। सोमवार को दोपहर मे जम्मू के शतवारी से उनके घर फोन आया जिसमें जानकारी दी गई की अनिल कुमार सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में मातम फैल गया। जवान की मौत की खबर से इलाके में शोर की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। जवान के वर्ष की की बेटी गौरी व 6 महीने के बेटे दिवेश के सर से पिता का साया उठ गया। रिटायर फौजी पिता राम सागर सिंह को नहीं पता था कि उनके बुढ़ापा का सहारा छीन जायेगा।

जम्मू से लखनऊ पहुंचा सैनिक का पार्थिव शरीर

मंगलवार को विमान से उनका पार्थिव शरीर जम्मू से लखनऊ पहुंचा। जहां पर तैनात सेंट्रलकमांड लखनऊ के जवानों ने पार्थिव शरीर को ट्रक में लेकर फुर्सतगंज के ब्रह्मानी के लिए रवाना हुए।बुधवार को 11 बजे फौजी का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। जहां उसके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ पहले से एकत्र थी। मौके पर तैनात क्षेत्राधिकारी तिलोई डॉ अजयकुमार सिंह उप जिलाधिकारी तिलोई फाल्गुनी सिंह व राजस्व विभाग एवं विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी दल बल के साथ स्थानीय पुलिस भी तैनात थी। सेंट्रल कमांड के जवानों ने रीत रिवाजों के अनुसार फौजी के पार्थिव शरीर को कंधे से नीचे उतारा । आवश्यक दस्तावेज के ऊपर परिजनों के हस्ताक्षर कराये। फौजी के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

सेंट्रल कमांड के 31 जवानों ने दिया गार्ड ऑफ आनर

सेंट्रल कमांड लखनऊ से आए अधिकारी व जवानों ने जवान के पार्थिव शरीर को अपने कंधे पर रखकर बाग में पहुंचाया। जहां पर सेंट्रल कमांड के अधिकारी सुरेंद्र बनर्जी ने गार्ड ऑफ आनर दिया। तत्पश्चात उप जिलाधिकारी तिलोई फाल्गुनी सिंह व क्षेत्राधिकारी तिलोई डॉक्टर अजय कुमार सिंह फुरसतगंज प्रभारी रामराज कुशवाहा ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद फौजी के पिता और अन्य परिजनों व ग्रामीणों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प देकर श्रद्धांजलि दी। फौजी के शरीर को मुखाग्नि दी। सेंट्रल कमांड के 31 जवानों ने हवा में फायर करते हुई अपने जवान को आखिर सलामी दी।

Tags:    

Similar News