Amethi News: केशव मौर्य ने कहा- एक गरीब व्यक्ति को मिला हुआ आवास, उसके लिए किसी ताजमहल से कम नहीं!

Amethi News: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में जाकर जो बयान दिए, वह देश के लिए बहुत बड़ा दुर्भाग्य है।

Update:2023-06-18 14:17 IST
Keshav Maurya (social media)

Amethi News: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में जाकर जो बयान दिए, वह देश के लिए बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। अस्सी के दशक में सत्ता तो कांग्रेस के पास ही थी। जबकि वास्तविकता तो यह है हमारे देश मुसलमान अब पूरी तरह सुरक्षित है। देश के मुसलमानों से रहने के लिए पूछा जाए तो अपने देश को ही विकल्प के रूप में देखेंगे। सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि आज बिना भेद भाव के ही सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है।

‘अमेठी में केवल फोटो सेशन कराने आते थे कांग्रेस के दिग्गज’

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को गौरीगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी परिवार ने गरीबों का घर इसलिए नहीं बनाया कि गरीबों के घर हो जाएंगे तो यह लोग उनको वोट नहीं देंगे। वोट ना मिलने से सत्ता से बेदखल हो जाएंगे। सत्ता की लालच में गांधी परिवार गरीबों को विकास योजनाओं से वंचित रखा। गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी अमेठी में केवल फोटो सेशन कराने आते थे। गरीबों के घर जाकर उनके साथ फोटो खिंचवा कर वापस चले जाते थे। वह कभी भी गरीबों के दर्द पर मरहम लगाने का काम नहीं किए। उन्होंने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व सोनिया गांधी को गरीबी का दर्द पता नहीं है। जो गरीबों को दर्द नहीं जानता है। वह गरीबों के दर्द को कैसे दूर करेगा।

गरीबों के दर्द को मिटा रही योगी-मोदी की सरकार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के दर्द को समझते हैं। उन्होंने विकास की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अमेठी जिले में 90 हजार लोगों को आवास दिया गया। आज योगी और मोदी की नेतृत्व वाली सरकार गरीबों के दर्द का निवारण कर रही है। आज गरीबों का घर बन रहा है। शौचालय बन रहा है। उनके इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बन गया है। एक गरीब व्यक्ति को मिला हुआ आवास किसी ताजमहल से कम नहीं है। पहले लोग झोपड़ी में दीया जलाकर जीवन यापन करते थे। आज वही गरीब पक्के मकान में रह रहे हैं। बिजली-पानी की व्यापक व्यवस्था उनके घर पर है। वहां पर मौजूद महिलाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जो महिलाएं समूह से नहीं जुड़ी है। वह समूह से जुड़ जाएं। अपने परिवार का उत्थान करें। जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के हर घर को ‘हर घर नल, हर घर जल’ से जोड़ने का काम प्रधानमंत्री के द्वारा किया जा रहा है। इसमें किसी तरीके के भेदभाव नहीं किया जा रहा है। हर वर्ग के घर तक जल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। जनसभा में राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक अशोक कोरी, सुरेश पासी, राज्य मंत्री गिरीश यादव के अलावा बीजेपी के पदाधिकारी वा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News