हरदोई: आल्हा गाकर महिलाओं ने किया CM योगी और PM मोदी का विरोध

Update: 2017-10-31 10:02 GMT

हरदोई: आज हरदोई के कलेक्ट्रेट में सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाजपा सरकार की अनियमितताओं और मुख्यमंत्री योगी द्वारा किए गए वादों को पूरा न किए जाने की दशा में आल्हा व संगीत की तर्ज पर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

मानदेय बढ़ाए जाने व पंजीरी घोटालों आदि की जांच कराए जाने जैसे अन्य कई मुद्दों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र की महिलाएं आज अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं और भारी संख्या में एकत्र होकर अपनी एकजुटता व नारी शक्ति का प्रदर्शन भी किया।

यह भी पढ़ें: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया चक्का जाम, योगी सरकार को दी बड़े आंदोलन की धमकी

पिछले सात दिनों से चल रही महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की इस अनिश्चित कालीन हड़ताल में आज इन महिलाओं ने मोदी और योगी सरकार के विरोध में गीत व आल्हा गाकर उनकी अवहेलना की और खिलाफत की नारे बाज़ी भी की। पीड़िताओं से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनकी ये आर-पार की लड़ाई तब तक चलती रहेगी, जब तक उनका मानदेय नहीं बढ़ाया जाएगा और उन्हें राज्य कर्मचारी नहीं बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 15,000 महिलाओं ने एक साथ किया सुआ डांस, तो बन गया एक नया कीर्तिमान

साथ ही हार्ड कुक और बच्चों को हो रही कठिनाइयों जैसी अनियमित्ताओं में सुधार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में हुए तमाम घोटालों की पुनः जांच करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा कर बदहाल आंगनबाड़ी केंद्रों में सुधार नहीं किया गया तो हम सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। परियोजना कार्यालय में ताला बंदी कर विरोध जताने से तनिक भी नहीं चूकेंगे। वहीं इस मामले पर कोई भी अधिकारी कैमरे का सामना करने तैयार नहीं हैं और कुछ भी बोलने से साफ़ इंकार जता रहा है।

Tags:    

Similar News