औरैया में फर्जी दुष्कर्म का खेल, एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, लगाई न्याय की गुहार

आरोप है कि गांव की एक महिला उसके पति को फर्जी दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। आरोप है कि 19 फरवरी को उक्त महिला फर्जी दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके पति के खिलाफ तहरीर दे दी।

Update: 2021-02-20 11:59 GMT
औरैया में फर्जी दुष्कर्म का खेल, एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, लगाई न्याय की गुहार

औरैया: अयाना थाना के ग्राम मानपुर गांव के करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने बताया कि एक महिला गांव ने तीन-चार लोगों को फर्जी दुष्कर्म के मामले में फंसा चुकी है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। पीड़ितों ने एसपी से न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

क्या है मामला

एसपी ने थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में सरिता देवी पत्नी अरविंद कुमार ने बताया कि उनका परिवार गांव छोड़कर उरई में रहने लगे थे। 2006 में उसकी नियुक्ति शिक्षामित्र पद पर गांव में ही हो गई। इसके बाद वह अपने पति के साथ मानपुर गांव में रहने लगी। जिस पर उसने खेती बटवा ली। इस बात को लेकर उसके ताऊ रंजिश मानने लगे और वह उसके पति को भगाने का प्रयास करने लगे।

यह भी पढ़ें... शाहजहांपुर: पुलिस के हाथ लगी 25 लाख रुपये की अफीम, तस्कर गिरफ्तार

फर्जी दुष्कर्म का आरोप

आरोप है कि गांव की एक महिला उसके पति को फर्जी दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। आरोप है कि 19 फरवरी को उक्त महिला फर्जी दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके पति के खिलाफ तहरीर दे दी। पीड़िता ने बताया कि इसके अलावा आरोपित महिला गांव के तीन-चार और लोगों पर फर्जी मुकदमा में फंसा चुकी है। आरोप है कि कोतवाली में उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी ने थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। शिकायती पत्र देने वालों में विक्रम सिंह, सुभाषचंद्र, ब्रजबिहारी, शिव कुमार, देवेंद्र कुमार के अलावा एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- प्रवेश चतुर्वेदी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News