Bahraich News: असलहे से लैस बदमाशों का अस्पताल में धावा, हथगोला फेंकने का किया प्रयास

Bahraich News: बहराइच जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल में धनसरी मार्ग पर मन्नत हॉस्पिटल में शुक्रवार रात ढाई बजे के आसपास दो बाइक पर सवार होकर असलहों से लैस बदमाश पहुंच गए।

Report :  Anurag Pathak
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-02-12 10:43 GMT

काइम की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Bahraich News: बहराइच जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल में धनसरी मार्ग (Dhansari Marg in Jarwal) पर मन्नत हॉस्पिटल (Mannat Hospital) में शुक्रवार रात ढाई बजे के आसपास दो बाइक पर सवार होकर असलहों से लैस बदमाश पहुंच गए। सभी अस्पताल के अंदर घुस गए। बदमाशों ने असलहे के दम पर अलमारी खोला, लेकिन अलमारी से कुछ न मिलने पर बदमाशों ने सो रहे डॉक्टर एके जायसवाल (Dr AK Jaiswal) गले से सोने की चेन छीन ली। इसी दौरान डॉक्टर एके जायसवाल (Dr AK Jaiswal) और सहयोगी शमीम अहमद (Colleague Shamim Ahmed) जग गए। शमीम अहमद (मन्नत हॉस्पिटल) ने चेन छीनने का प्रयास किया और उसमें सफल भी हो गए।

तभी बदमाश आपस में बात करते हुए हथगोला फेंकने का प्रयास किया। हथगोला एक बदमाश के हाथ में फट गया। उसके एक शरीर का हिस्सा पूरी तरह से झुलस गया। जबकि दूसरे के हाथ में दागने से उसके हाथ की सभी उंगली गायब हो गई। सभी घटना स्थल से वापस भागने लगे। सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने घायल को सीएचसी (CHC) पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, एक घायल का कोई पता नहीं चल रहा है। वहीं, प्रभारी एसपी के निर्देश पर पीड़ित से तहरीर ली गई। घटना पर प्रभारी एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।


खेत में पड़ा मिला घायल बदमाश

सुबह 3 बजे घायल बदमाश अस्पताल से वापस अपने अड्डे पर जाने लगा, लेकिन घायल बदमाश आगे नहीं बढ़ सका और खेत में गिर गया। पुलिस ने सुबह 10 बजे उसे अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।

बाइक और दूसरा बदमाश गायब

हथगोला हाथ में दागने से घायल एक बदमाश गायब है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना छिपाने के लिए उसे पुलिस ने ही गायब कर दिया है। वहीं मौके से एक बाइक भी गायब है। जबकि दूसरे बाइक से बदमाश फरार हो गए।

सीतापुर के हैं बदमाश

अस्पताल में घायल बदमाश की पहचान सीतापुर जिले (Sitapur District) के रामपुर थाना क्षेत्र (Rampur police station area) के मथुरा गांव निवासी सुरेश पुत्र भीखा के रूप में हुई है। पहले घायल ने अपना नाम गलत बताया। फिर उसके जेब से मिले मोबाइल नंबर पर सीएचसी के कर्मियों ने फोन किया तो घायल बदमाश के पुत्र ने फोन उठाया। उसने गांव और जिले के साथ पिता का नाम बताया।

संचालक ने दी तहरीर

जरवल रोड थाने में अस्पताल के संचालक विनोद जायसवाल (Hospital Director Vinod Jaiswal) ने जान से मारने की नियत से बदमाशों के आने और हमला करने की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर प्रभारी एसपी का कहना है कि जांच के बाद सख्त करवाई की जा रही है। वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News