Bahraich News: कांग्रेस ट्रस्ट है राजनीतिक पार्टी नहीं, स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा आरोप

Bahraich News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जनता पर जब कोरोना रूपी मुसीबत आई तो जनता का दर्द बांटने विपक्ष का कोई नेता बाहर नहीं निकला। उस समय सिर्फ मोदी और योगी लोगों के लिए ढाल बनकर खड़े हुए।

Report :  Anurag Pathak
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-12-08 12:43 GMT

बहराइच: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

Bahraich News: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की एक जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में बहराइच के मटेरा (Matera of Bahraich) पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

स्वतंत्र देव ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जिन्ना का नाम लेकर हिन्दू और मुसलमान को लड़वाना चाहते हैं, लेकिन ये मोदी (PM Modi) और योगी (CM Yogi) का शासन है, अब हिन्दू और मुसलमान मिलकर गरीबी से लड़ेंगे और गरीब का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि सपा (Samajwadi Party) के शासन में गुंडे फोन कर देते थे, बिल्डर मिट्टी नही डाल पाता था। जेल से भी फोन आने पर पुलिस (UP Police) भी कुछ नही कर पाती थी। गुंडे निकलते थे तो लोग इत्र डालते थे और पुलिस झाड़ू लगाती थी।

भाजपा अध्यक्ष ने अखिलेश सरकार और योगी सरकार में फर्क बताते हुए कहा कि 'आज वही गुंडे पुलिस को देखकर जेल के बाहर नहीं निकलते हैं और योगी शासन में उन गुंडों को डर रहता है कि कहीं गाड़ी न पलट जाए और मैं निपट न जाऊं। यही योगी शासन है।'

कोरोना रूपी मुसीबत के सामने मोदी और योगी लोगों के लिए बने ढाल - स्वतंत्र देव

मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 'हम केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, विकास, राष्ट्रवाद और ईमानदार नेतृत्व के नाम पर हम चुनाव लड़ेंगे।' उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजनीतिक पार्टी नही, बल्कि एक ट्रस्ट है, वंशवाद की पार्टी है, कांग्रेस का इस प्रदेश में सबसे अधिक समय तक शासन रहा है, इसके बावजूद कांग्रेस ने इस प्रदेश का कितना विकास किया ये किसी से छिपा नहीं है। जनता पर जब कोरोना रूपी मुसीबत आई तो जनता का दर्द बांटने विपक्ष का कोई नेता बाहर नहीं निकला। उस समय सिर्फ मोदी और योगी लोगों के लिए ढाल बनकर खड़े हुए।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News