UP Election 2022: सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह का निधन, टिकट न मिलने से लगा था सदमा

UP Election 2022: यूपी के बाराबंकी जिले से 6 बार विधायक रह चुके सपा नेता का राजा राजीव कुमार सिंह का निधन हो गया है।

Report :  Sarfaraz Warsi
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-01-31 06:07 GMT

Barabanki: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बड़ी खबर आ रही है। यूपी के बाराबंकी जिले से 6 बार विधायक रह चुके सपा नेता का राजा राजीव कुमार सिंह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि टिकट कटने के सदमे में सपा नेता की मौत हुई है। बेटे को टिकट ना मिलने से सपा नेता की तबीयत बिगड़ गई थी। 

बता दें, पूर्व मंत्री व छह बार विधायक रह चुके सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह की मौत से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। दो दिन पहले इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मेदांता के आईसीयू में इलाज चल रहा था। तभी आज इलाज के दौरान सपा नेता की मौत हो गई।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे रितेश सिंह का टिकट काट दिया था। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में मजबूत दावेदारी रखने वाले माने जाते थे सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह। लेकिन टिकट न मिलने से उन्हें गहरा सदमा लगा था।

टिकट कटने पर दो दिन पहले अपने हड़हा आवास पर सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी के खिलाफ राजा राजीव कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की थी। बाराबंकी जिले से छह बार विधायक और एक बार मंत्री रह चुके राजा राजीव कुमार सिंह पार्टी से मांग रहे थे दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से बेटे रितेश सिंह उर्फ रिंकू का टिकट (Ticket of son Ritesh Singh)।

सोमवार को राजा राजीव कुमार सिंह के निधन से समर्थकों में शोक की लहर छाई हुई है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Raja Rajeev Kumar Singh news, Raja Rajeev Kumar Singh ka nidhan , Raja Rajeev Kumar Singh ki maut, Barabanki, MLA , Samajwadi party, Samajwadi party leader Raja Rajeev Kumar Singh , upcoming assembly elections, assembly elections 2022, Ticket of son Ritesh Singh , Dariyabad assembly constituency , raja Dariyabad , son Ritesh Singh alias Rinku, taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, latest new up, barabanki news


Tags:    

Similar News