Barabanki: टिकट ना मिलने पर बगावत पर उतरें ये विधायक, सपा के खिलाफ खोला मोर्चा

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में अखिलेश एक बार फिर प्रदेश में अपनी सरकार बनाना चाहते हैं। लेकिन उनके पार्टी के बागी विधायकों ने अखिलेश की मुश्किलें बढ़ा दी है।

Report :  Sarfaraz Warsi
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-01-27 13:16 GMT

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में अखिलेश एक बार फिर प्रदेश में अपनी सरकार बनाना चाहते हैं। लेकिन उनके पार्टी के बागी विधायकों ने अखिलेश की मुश्किलें बढ़ा दी है। दरअसल टिकट नहीं मिलने से नाराज विधायक ने अखिलेश और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा ने बाराबंकी में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए 6 बार विधायक एक बार सपा से पूर्व राज्य मंत्री रहे राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे का टिकट काट दिए हैं। और यहां दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को पार्टी ने टिकट उम्मीदवार बनाया है।

राजा राजीव सिंह ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि यहां से बाहरी को टिकट दिया गया है। अब बाहरी और भीतरी की लड़ाई होगी। बेटे का टिकट कटने से नाराज राजा राजीव सिंह ने अपने बेटे को निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

सपा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही

ऐसे में बाराबंकी जिले की दरियाबाद विधानसभा में सपा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। क्योंकि जब क्षेत्र में मजबूत दावेदार रखने वाले पार्टी के नेता ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे तो घोषित प्रत्याशी चुनाव कैसे जीतेंगे यह बड़ा सवाल है।

समाजवादी पार्टी ने बाराबंकी जिले की चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिले की दरियाबाद सीट से मजबूत दावेदार माने जाने वाले सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह को सपा ने साइड लाइन कर दिया है। पार्टी ने राजा राजीव सिंह के बेटे रिंकू सिंह का टिकट काट दिया है। और यहां दरियाबाद सीट पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

बेटे को टिकट न मिलने के बाद सपा नेता राजा राजीव कुमार सिंह ने अपने आवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बगावत शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि जिन को यहां से टिकट दिया गया है उनका यह क्षेत्र नहीं है वह बाहरी है और अब बाहरी और भीतरी के बीच लड़ाई होगी। बेटे को निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत देते हुए राजा राजीव सिंह ने कहा है कि हम 2 दिन के अंदर अपना निर्णय लेंगे।


Tags:    

Similar News