चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयरलाइंस से जुड़े कर्मचारियों एवं अधिकारियों का हुआ टीकाकरण

Lucknow News: देश में कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन अभियान जोरों शोरों से जारी है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-31 15:38 GMT
वैक्सीन लगवाते हुए कर्मचारी 

Lucknow News: देश में कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन अभियान जोरों शोरों से जारी है। इस बीच अदाणी ग्रुप के फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉक्टर प्रीति अदानी की देखरेख टीकाकरण हुआ। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयरलाइंस से जुड़े कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आज टीकाकरण हुआ।

बता दें कि अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी सरकार द्वारा जारी टीकाकरण अभियान में सहयोग में कर रहे हैं। इस दौरान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तकरीबन 500 से अधिक कर्मचारियों एंव अधिकारियों का टीकाकरण हुआ। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना केस में काफी कम देखने को मिल रहा है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। टेस्टिंग और टीकाकरण में उत्तर प्रदेश, देश में शीर्ष स्थान पर है। प्रदेश में अब तक 07 करोड़ 23 लाख 18 हजार 979 टेस्ट हो चुके हैं। इसी प्रकार, 30 अगस्त तक 07 करोड़ 15 लाख 60 हजार से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 06 करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों ने टीके की पहली डोज ले ली है।

वैक्सीन लगवाती हुई कर्माचारी

रात 10 बजे तक बंद हो दुकानें

बंद दुकान ( फोटो सोशल मीडिया)

आपको बता दें कि यूपी में कोरोना के मामले बहुत कम देखने को मिल रहा है। लेकिन 'विभिन्न राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए योगी ने सख्ती दिखाया है। अब प्रदेश में रात्रि 10 बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू को प्रभावी बनाया जाए। 10 बजे तक सभी दुकानें/बाजार बंद रहेगा।

देश में कोरोना केस

कॉन्सेप्ट फोटो सोशल मीडिया

आज केंद्रीय स्वास्थ्य एक परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना का आंकड़ा जारी किया है। इस आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 30,941 कोरोना के नए मामले आए हैं। जिसमे से 350 लोगों की मौत हो गई है। वहीं आज कोरोना से 36,275 लोग रिकवर हुए हैं। इस समय केरल राज्य का हाल सबसे खराब चल रहा है। यहां पर अभी भी 210,040 कोरोना के मामले सक्रिय हैं। जबकि वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के 55,359 मामले एक्टिव हैं।

Tags:    

Similar News