UP Election 2022: चंद्रशेखर ने छोटे दलों को मिलाकर बनाया सामाजिक न्याय मोर्चा, जनता से किया ये वादा

Lucknow News: आजाद समाज पार्टी के संयोजक चंद्रशेखर आजाद ने कई छोटे-छोटे दलों को मिलाकर यूपी में सामाजिक न्याय मोर्चा तैयार किया है। आज अपने प्रदेश कार्यालय पर उन्होंने इस मोर्चे का ऐलान किया। जिसमें कई छोटे-छोटे दल शामिल हैं।

Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-01-23 11:31 GMT

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आजाद समाज पार्टी के संयोजक चंद्रशेखर आजाद। 

Lucknow News: आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के संयोजक चंद्रशेखर आजाद (Convener Chandrashekhar Azad) ने कई छोटे-छोटे दलों को मिलाकर यूपी में सामाजिक न्याय मोर्चा (samajik nyay morcha) तैयार किया है। आज अपने प्रदेश कार्यालय पर उन्होंने इस मोर्चे (samajik nyay morcha) का ऐलान किया। जिसमें कई छोटे-छोटे दल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टी से गठबंधन का अनुभव खराब रहा, इसलिए समान विचारधारा वाले छोटे-छोटे दलों को मिलाकर सामाजिक न्याय मोर्चा (samajik nyay morcha) बना है, अब यह मोर्चा 403 विधानसभा सीटों (assembly seats) पर चुनाव लड़ेगा और उत्तर प्रदेश में 2022 (Uttar Pradesh Election 2022) में परिवर्तन होगा।

इन दलों से हुआ गठबंधन

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, आजाद समाज पार्टी, भारतीय वीर दल, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा, न्याय पार्टी, पिछड़ा समाज पार्टी, दिल्ली डेमोक्रेटिक एलायंस, सम्यक पार्टी, सर्व जन लोक शक्ति पार्टी, हरित क्रांति पार्टी, मजदूर किसान यूनियन, राष्ट्रीय कृषक पार्टी, वंचित समाज इंसाफ पार्टी, इंडियन नेशनल लीग, अखिल भारतीय गरीब पार्टी समेत दर्जनों छोटे-छोटे दलों के साथ चंद्र शेखर आजाद ने इस समय सामाजिक परिवर्तन मोर्चा (samajik nyay morcha) का गठन किया है।

चंद्रशेखर आजाद (Convener Chandrashekhar Azad) ने कहा की यूपी चुनाव (UP Election) के लिए सामाजिक न्याय मोर्चा (samajik nyay morcha) बना है जो अब छोटे छोटे तालाब बन कर समुद्र बनेंगे। अब यह समुद्र में गोते नहीं लगाएंगे, क्योंकि उनका बड़े दलों से गठबंधन का अनुभव खराब रहा है। यह सभी सताए हुए लोग हैं अब एक साथ आ गए हैं और मिलकर यूपी की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा यह गठबंधन सिर्फ 2022 के लिए ही नहीं 2024 तक जाएगा और परिवर्तन की लहर जरूर दिखाई देगी।

जनता से चंद्रशेखर आजाद का वादा

वहीं, गठबंधन के ऐलान के बाद चंद्रशेखर आजाद (Convener Chandrashekhar Azad) ने कहा कि हम टैक्स और शेष देते हैं तो टोल क्यों लिया जाता है। काफी लोगों की मांग है कि टोल को समाप्त किया जाए इसलिए अगर उनका मोर्चा सत्ता में आता है तो सबसे पहले टोल फ्री होंगे। इसके साथ ही उन्होंने फ्री इलाज की भी बात करते हुए कहा कि जिस तरह से नेताओं और अधिकारियों को सरकार की ओर से फ्री इलाज दिया जाता है। उनकी सरकार बनने पर सभी को मुफ्त इलाज दिया जाएगा। साथ ही समान शिक्षा को भी लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा में जाति, धर्म का भेदभाव नहीं होगा, सभी गरीब के बच्चों को समान शिक्षा दी जाएगी। आजाद (Convener Chandrashekhar Azad) ने कहा कि जिस तरह से यूपी में रोजगार के लिए युवा लाठी खाये और आंदोलन किया उसे देखते हुए रोजगार की भी व्यवस्था की जाएगी। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा और आरक्षण को सही ढंग से लागू किया जाएगा।

आपको बता दें आजाद समाजवादी पार्टी (Azad Samajwadi Party) के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरना चाहते थे लेकिन उनकी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से बात नहीं बनी तो उन्होंने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। उसके बाद अब वह छोटे-छोटे दलों को मिलाकर एक मोर्चा तैयार कर यूपी के मैदान में उतरने जा रहे हैं। वह खुद सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) के खिलाफ गोरखपुर सदर (Gorakhpur Sadar) से विधानसभा चुनाव (Assembly election) लड़ेंगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News