Republic Day 2022: 'तिरंगी रोशनी' से जगमग हुआ लखनऊ, ADG प्रशांत कुमार को दूसरी बार मिलेगा 'राष्ट्रपति पदक'

Lucknow News: बुधवार को पूरे देश में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाएगा। हर प्रदेश कोरोना नियमों के पालन के साथ, यह राष्ट्र त्योहार मनाने को तैयार है। जिसके मद्देनजर, जगह-जगह इमारतों को तिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। जो देखने में अद्भुत लग रहा है।

Report :  Shashwat Mishra
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-01-25 15:03 GMT

Republic Day: 'तिरंगी रोशनी' से जगमग हुआ लखनऊ। 

Lucknow News: बुधवार को पूरे देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) का जश्न मनाया जाएगा। हर प्रदेश कोरोना नियमों के पालन के साथ, यह राष्ट्र त्योहार मनाने को तैयार है। जिसके मद्देनजर, जगह-जगह इमारतों को तिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। जो देखने में अद्भुत लग रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी, इमारतों को सजाने का सिलसिला बीते कई दिनों से चल रहा है। जो कि पूरा हो चुका है। राजधानी की प्रमुख इमारतों को तिरंगी लाइटों से जगमगा दिया गया है। इसमें विधानसभा, चारबाग रेलवे स्टेशन, शक्ति भवन और डीआरएम ऑफिस की बिल्डिंग्स शामिल हैं।

10:15 बजे शुरू होगी परेड

26 जनवरी को लखनऊ स्थित विधानसभा भवन के सामने परेड निकली जाएगी। जिसकी तैयारियां बीते कई दिनों से चल रही है। इस परेड में कैडेट्स अपने शौर्य को प्रदर्शित करते हुए नज़र आएंगे। जिसके बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) झंडा फहराएंगे। साथ ही अलग-अलग विभाग अपनी झांकी निकालेंगे।

कल 8 बजे झंडा रोहण करेंगे डीजीपी मुकुल गोयल

बता दें कि, बुधवार सुबह 8 बजे पुलिस मुख्यालय पर महानिदेशक मुकुल गोयल (Director General Mukul Goyal) झंडा रोहण करेंगे। झंडा रोहण के बाद वह पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करेंगे। साथ ही, पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

एडीजी प्रशांत कुमार को दूसरी बार मिलेगा 'राष्ट्रपति पदक'

मंगलवार को गणतंत्र दिवस (Republic day 2022) पर राष्ट्रपति पदकों की घोषणा की गई। जिसमें एडीजी प्रशांत कुमार (ADG Prashant Kumar) को दूसरी बार वीरता पदक देने का एलान किया गया। साथ ही, विशिष्ट सेवाओं के लिए यूपी के 5 अफसरों को राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। इसमें एडीजी फायर रहे विजय प्रकाश, डीआईजी श्रीपति मिश्रा, झांसी के असिस्टेंट रेडियो अफसर सुशील पांडे, अयोध्या के असिस्टेंट रेडियो अफसर मिश्रीलाल शुक्ला और कानपुर के SI कृष्ण चंद्र मिश्रा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, यूपी के 72 पुलिस अफसरों, कर्मचारियों को सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें आईजी नचिकेता झा, डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य, एसपी विजिलेंस डॉ अरविंद चतुर्वेदी और एएसपी राजेश कुमार समेत 72 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News