Lucknow News: चाचा शिवपाल का सम्मान है, उनके लिए सूबे की कई सीटें छोड़ देंगे: अखिलेश यादव

मंगलवार को मैनपुरी में मीडिया के समक्ष सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दिए इस बयान ने सूबे में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव में अब सपा की रणनीति का खुलासा कर दिया है।

Report :  Sandeep Mishra
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-09-07 18:21 GMT

मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंगलवार के दिन आगामी विधान सभा के मद्दे नजर सूबे की राजनीति को एक नई दिशा दे दी है। उन्होंने सपा के गढ़ मैनपुरी में इस बात के साफ साफ और मजबूत संकेत दे दिए कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ मिलकर लड़ा जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि सूबे की भावी राजनीति को लेकर अक्सर उनकी अपने चाचा से फोन पर बात होती रहती है।

मैनपुरी में मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए स्पष्ट कहा कि वे अपने चाचा शिवपाल सिंह के लिए सूबे की कई सीटें छोड़ देंगे।उन्होने कहा कि अभी चाचा शिवपाल का छोटा दल है।उन्होंने कहा कि उनके लिये चाचा शिवपाल पहले भी सम्मानीय थे और अब भी हैं। उनका पूरा संम्मान रखा जाएगा।

 सपा की रणनीति का खुलासा 

मंगलवार को मैनपुरी में मीडिया के समक्ष दिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दिए इस बयान ने सूबे में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव में अब सपा की रणनीति का खुलासा कर दिया है। उनके इस बयान से यह तय हो गया है कि आगामी विधान सभा चुनाव चाचा व भतीजा मिलकर लड़ेंगे। अखिलेश के इस बयान से यह भी साफ हो गया कि चाचा भतीजे के बीच चली आ रही खटास अब कम होने लगी हैं। कहने का मतलब चाचा भतीजे के दो दिल अब मिल रहे हैं लेकिन धीरे धीरे।

मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पिता एवं सांसद मुलायम सिंह यादव के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव के आवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे थे। इसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। अपने इस महत्वपूर्ण बयान के बाद उन्होंने भाजपा को आरएसएस का राजनीतिक प्रकोष्ठ बताते हुए दुनिया की सबसे झूठी पार्टी भी बताया है।


समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा आरएसएस का राजनीतिक प्रकोष्ठ है। उन्होंने भाजपा को देश-दुनिया की सबसे झूठी पार्टी भी बताया है।

सूबे की सरकार डबल इंजन की सरकार है- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव कहा कि सूबे की सरकार डबल इंजन की सरकार है। जिसके ड्राइवर भाग गए हैं। डबल इंजन की सरकार चलाने वाले लोगों को विकास दिखाई नहीं दे रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है, डीजल-पेट्रोल सहित अन्य जरूरी सामान के दाम दोगुने हो गए हैं।युवाओं के पास न रोजगार, न नौकरी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के पास रोजगार नहीं है। नौकरी नहीं है। पुलिस और फौज में भर्ती नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस का प्रकोष्ठ है, इसलिए इस पर ध्यान नहीं देना है। विकास, रोजगार और बेरोजगारी पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति बेची जा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को कूड़े में फेंक दिया है। इसलिए चुनाव से पहले अलग-अलग मुद्दे उठा रही है। सपा प्रमुख ने लोगों से आह्वान किया कि भाजपा से और उसके झूठे प्रचार से बचो।

Tags:    

Similar News